ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

मुंबई पुलिस ने जारी की नई कोरोना गाइडलाइन, जानें क्‍या हैं नए नियम

मुंबई। महाराष्ट्र में दिनोंदिन कोरोना बेकाबू होता जा रहा है जिसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने नई गाइडलाइन जारी की है। इस नई गाइडलाइन के अनुसार शहर में कई तरह की पाबंदियां लगायी गयी हैं। जिससे कोरोना पर लगाम लगायी जा सके। इस मामले में राज्‍य सरकार का भी यही कहना है कि  हमारी पहली प्राथमिकता कोरोना को रोकना है, इसे लेकर अब लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी। अगर कोई भी व्‍यक्ति नियमों का उल्‍लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

 नई कोरोना गाइडलाइन 

  • वीकेंड में सार्वजनिक स्‍थानों पर सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक पांच लोगों से अधिक की आवाजाही की अनुमति नहीं।
  • वीकेंड में रात 8 बजे से सोमवार सुबह सात बजे  तक आवश्‍यक सेवाओं को छोड़कर अन्‍य किसी भी तरह की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
  • समुद्र तट ( Sea Beach) 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे।
  • गार्डन और सार्वजनिक मैदानों में  सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक पांच से अधिक लोगों को जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • आवश्‍यक सेवाओं को छोड़कर दुकानें, बाजार व मॉल पूरी तरह से बंद रहेंगे।
  • आवश्‍यक सेवाएं हमेशा चालू रहेगी।

 सार्वजनिक परिवहन के लिए नियम

  • ऑटो रिक्शा में  चालक समेत  दो सवारी
  • टैक्सी – चालक + 50% क्षमता
  • बस – बैठने की पूरी क्षमता, कोई खड़ा नहीं होगा
  • ट्रेन / बस / फ़्लाइट द्वारा आने -जाने वाले व्यक्ति हर समय यात्रा कर सकते हैं।
  • प्राइवेट बसों / वाहनों से यात्रा करने वाले औद्योगिक श्रमिक- वैध आईडी कार्ड का उपयोग करके हर समय यात्रा कर सकते हैं।

 निजी वाहन:

  • सामान्‍य दिनों में सुबह 7 बजे- 8 बजे) – अनुमति
  • आवश्‍यक सेवा से जुड़े लोगों के लिए  रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक और शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक छूट रहेगी।
  •  सरकारी कार्यालय 50% क्षमता के साथ खुले रहेंगे इस दौरान किसी भी आगंतुक को आने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी आगंतुक को अनुमति नहीं है
  • COVID-19,बिजली, पानी, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के जवाब के लिए आवश्यक सरकारी कार्यालय 100% क्षमता के साथ खुलेंगे।

बता दें कि  महाराष्ट्र में दिनोंदिन हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में यहां कोरोना के  55469 नए मामलों की पुष्टि हुई है और  297 संक्रमितों की मौत दर्ज हुई है। अब तक 34256 लोगों को स्‍वस्‍थ पाये जाने पर अस्‍पताल से घर भेजा जा चुका है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से प्राप्‍त आंकड़ों के अनुसार राज्‍य  में कोरोना संक्रमण के कुल 31,13,354 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से  4,72,283 मरीज सक्रिय हैं। कुल 25,83,331 अब तक स्‍वस्‍थ हो चुके हुए। इस महामारी के कारण कुल 56,330 लोगों की जान जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button