ब्रेकिंग
Bhopal Crime: भोपाल में HIV संक्रमित साइको किलर गिरफ्तार; गे डेटिंग एप के जरिए बनाता था शिकार Indore Crime News: एनआईटी हैदराबाद से बीटेक करने वाले युवक ने इंदौर में की आत्महत्या; डिप्रेशन और रै... Chhindwara Land Scam News: छिंदवाड़ा में सियासी घमासान; कांग्रेस विधायक सुनील उईके का सांसद बंटी साह... Bhopal News: ऐशबाग में बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत; घर से आती बदबू के बाद मिली डीकंपोज लाशें Unexplained Weight Loss: बिना डाइट और एक्सरसाइज वजन क्यों घट रहा है? जानें इसके पीछे की गंभीर बीमारि... Sharmistha Mukherjee on PM Modi: 'आप मोदी से नफरत या प्यार करें, लेकिन ब्रांड मोदी को नजरअंदाज नहीं ... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड में 'राजस्थान कनेक्शन'; आरोपी चेतन चौधरी का कौन है सिया गो... RCP Singh-Nitish Kumar Meeting: क्या जेडीयू में होगी आरसीपी सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मुलाकात के... Sandeep Singh Murder Case: लखनऊ एनकाउंटर में कुख्यात शूटर संजय का खात्मा; 5 लाख की सुपारी लेकर की थी... Haveri Wedding News: सगाई में दिए गहने निकले नकली, रोल्ड गोल्ड का पता चलते ही टूटी शादी; जानें पूरा ...
देश

NIA ने दी जानकारी- ISIS के 127 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, 125 संदिग्धों की सूची तैयार

दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के आतंकवाद निरोधी दस्ते/ विशेष कार्यबल के प्रमुखों का राष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा है। जिसमें गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल, एनआईए के डीजी वाईसी मोदी, पूर्व आईबी विशेष निदेशक और नगालैंड के राज्यपाल आरएन रवि मौजूद हैं। सम्मेलन में एनआईए के डीजी योगेश चंदर मोदी ने बताया कि अभी तक आईएसएस से संबंधित मामलों में 127 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि 125 संदिग्धों की सूची तैयार है।

सम्मलेन को संबोधित करते हुए एनएसए अजित डोभाल ने कहा- ‘एनआईए ने कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जो प्रभाव गहरा डाला है, वह किसी भी अन्य एजेंसी की तुलना में ज्यादा है। यदि किसी अपराधी को देश का समर्थन मिलता है तो यह बहुत बड़ी चुनौती बन जाता है। कुछ देशों को इसमें महारत हासिल है। हमारे मामले में पाकिस्तान ने इसे अपनी नीति का एक साधन बना लिया है। आज पाकिस्तान पर जो सबसे बड़ा दबाव है वह वित्तीय कार्रवाई कार्यबल की कार्यवाही के कारण है। इसने उसके ऊपर इतना दबाव बनाया है कि जो शायद किसी अन्य कार्रवाई से नहीं हो सकता था।

एनआईए के डीजी योगेश चंदर मोदी ने सम्मेलन में कहा, ‘अभी तक आईएसएस से संबंधित मामलों में 127 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें 33 तमिलनाडु से, 19 उत्तर प्रदेश, 17 केरल और 14 तेलंगाना से हैं। हमने इस बात पर गौर किया है कि जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश ने बिहार, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। संबंधित एजेंसियों के साथ 125 संदिग्धों के नाम साझा किए गए हैं।’ एनआईए के आईजी आलोक मित्तल ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में आतंक के वित्त पोषण के मुख्य मामले में विशेष संगठनों के प्रमुखों और शीर्ष अलगाववादी नेताओं के को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। अभी तक किसी को भी जमानत नहीं मिली है। उन्हें हवाला ट्रांसफर और तोहफे के रूप में पाकिस्तान उच्चायोग पैसा भेजा करता था।’

उन्होंने आगे कहा, ‘पंजाब में आतंकी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के लिए सीमा पार से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 16 को आठ मामलों में लक्षित हत्याओं के लिए गिरफ्तार किया गया है। इसमें खालिस्तान लिबरेशन फोर्स की संलिप्तता भी पाई गई है। इसके लिए ब्रिटेन, इटली, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया से फंड भेजे जाते थे।’ आलोक मित्तल ने कहा, ‘सिख फॉर जस्टिस की भारच विरोधी गतिविधियों के आधार पर उनके खिलाफ ताजा मामला दर्ज किया गया है। वह सोशल मीडिया पर एक अभियान चला रहे हैं और सिख युवकों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले साल यूपी के शामली से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि वह ‘रेफरेंडम 2020′ के लिए युवकों को भड़का रहे थे।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button