ब्रेकिंग
बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से बाल धोएं, मिलेंगे काले-मुलायम बाल CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ 'शून्य' बजट भागलपुर में गंगा का कहर: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव राघोपुर में 60 फीट टूटा तटबंध, कई इलाकों में फैल... नीम करोली बाबा के कैंची धाम में निर्माणाधीन 'ॐ पुल' पर गहराया विवाद, पीएमओ पहुंची शिकायत JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान...
देश

PM मोदी के कूड़ा उठाने पर इस एक्टर ने साधा निशाना- कहा, हमारे नेताओं की…

नई दिल्लीः पीएम मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु के महाबलीपुरम के समुद्र तट पर साफ सफाई की थी। अब इस पर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने आपत्ति जताते हुए एक ट्वीट किया है, जो खूब सुर्खियों में है। प्रकाश राज के लिए यह पहला मौका नही है जब उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कोई ट्वीट किया है। इससे पहले भी कई मुद्दों पर वो पीएम मोदी और उनकी सरकार को घेर चुके हैं। पीएम मोदी को लेकर किया गया प्रकाश राज का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में लिख “हमारे नेताओं की सुरक्षा कहां है। आपने इन्हें बीच की सफाई करने के लिए कैमरामैन संग अकेला क्यों छोड़ दिया। संबंधित विभागों ने विदेशी प्रतिनिधिमंडल के यहां आने पर आस-पास के क्षेत्रों की सफाई कैसे नहीं की, बस पूछ रहा हूं।”

Prakash Raj

@prakashraaj

Where is our LEADERs security.. Why have you left him alone to clean with a CAMERAMAN following .. HOW dare the concerned departments have not cleaned the vicinity when a Foreign delegation is here .. ..

Embedded video

5,573 people are talking about this
प्रकाश राज ने इस तरह पीएम मोदी को लेकर ट्वीट किया है और उनकी सुरक्षा को लेकर संबंधित विभागों पर निशाना साधा है। प्रकाश राज अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह महाबलीपुरम के एक समुद्र तट पर जॉगिंग के दौरान साफ-सफाई की थी। पीएम मोदी ने इस वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें समुद्र तट पर वे कूड़ा-कचरा उठाते हुए दिखे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा था, ‘आज सुबह ममल्लापुरम के एक तट पर करीब 30 मिनट तक प्लॉगिंग (जॉगिंग के साथ साफ-सफाई) की। हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे सार्वजनिक स्थान साफ-सुथरे रहें।साथ ही हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि हम फिट और स्वस्थ रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button