ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

अयोध्या मामलाः हिंदू संतों ने मांगी दीपावली पर राम जन्मभूमि में दीए जलाने की अनुमति

नई दिल्लीः अयोध्या मामला पर सुप्रीम कोर्ट में आखिरी दौर की सुनवाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों के लिए 17 अक्टूबर तक बहस पूरी करने की डेडलाइन दी है। तय समयसीमा के तहत आज मुस्लिम पक्ष को अपनी दलीलें खत्म करनी हैं, लेकिन उसके वकील राजीव धवन ने कोर्ट से कहा कि उन्हें आज के बाद डेढ़ घंटे का मौका और दिया जाए। इस पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने धवन से कहा कि वह आज ही अपनी दलील पूरी करें। हालांकि, धवन ने कहा कि आज सारी दलीलें समेट पाना संभव नहीं हो पाएगा। उधर, हिंदू संतों ने कोर्ट से दीपावली के अवसर पर राम जन्मभूमि में दीए जलाने की अनुमति मांगी।

धवन ने हिंदू पक्षकारों के साथ पहली कतार में सुब्रह्मण्यन स्वामी के बैठने पर भी आपत्ति जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब विजिटर को गैलरी से आगे आने की अनुमति नहीं है तो इन्हें क्यों आगे बैठने दिया जा रहा है। कोर्ट को अनुशासन बरकरार रखना चाहिए। इस पर सुब्रह्मण्यन स्वामी कुछ नहीं बोले। इसके बाद धवन ने कहा कि एक को जब कोई विशेष छूट मिलती है तो अन्य फायदा उठाते है। अनुशासन नहीं रहता। इसी वजह से अक्सर मैं देखता हूँ कि कुछ नॉन एक्रिडेटेड मीडियाकर्मी और उनके संपादक अपनी बाउंड्री क्रॉस कर कोर्ट रिपोर्टिंग के लिए कोर्ट रूम में आगे तक आ जाते हैं। जबकि उन्हें ऐसा करने का अधिकार नहीं है। नियम अनुसार उन्हें केवल विजिटर गैलरी में खड़े होने की अनुमति है। कोर्ट को इस पर ध्यान देना चाहिए। नियम सभी के लिए एक होने चाहिए। चाहे वो कोई भी हो। CJI ने इस पर कुछ नहीं कहा। राजीव धवन ने अपनी दलीलें शुरू कीं।

गौरतलब है कि अब तक कुल 37 दिनों की बहस के दौरान हिंदू पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं और वरिष्ठ वकील राजीव धवन संवैधानिक पीठ के सामने मुस्लिम पक्ष की दलीलें रख रहे हैं। दशहरा की हफ्तेभर की छुट्टी के बाद सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या पर 38वें दिन की सुनवाई शुरू होते ही मुस्लिम पक्ष आगे की दलीलें रखने लगा। राजनीतिक और सांप्रदायिक तौर पर इस बेहद संवेदनशील मामले में सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने की उम्मीद में अयोध्या जिला प्रशासन ने धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दिया है जो 10 दिसंबर तक कायम रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button