ब्रेकिंग
Madhya Pradesh News: सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, बालाघाट के 100 नक्सल प्रभावित गांवों के विकास के लि... Shivpuri Crime News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, दो सगी बहनों ने अपने बच्चों के साथ कुएं मे... Haryana Weather Update: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का हरियाणा में असर, 15 जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृ... Gurgaon Accident News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस में पीछे से घुसी तेज रफ्ता... Faridabad News: पंजाब में हैंड ग्रेनेड हमले का आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार, ISI और आतंकी शहजाद भट्टी ... Army Gunner Firing in Jind: पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचे फौजी ने चलाईं 6-7 गोलियां, पुलिस ने ... Haryana Vehicle Registration Boom: हरियाणा की सड़कों पर दौड़ पड़े 46 लाख से ज्यादा नए वाहन, गुरुग्रा... Haryana Government Employees Hike: त्योहारी सीजन से पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम के 1.15 लाख कर्मचा... Haryana Unrecognized Schools Action: हरियाणा में अवैध रूप से चल रहे गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों पर श... चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा फैसला, स्कूलों में पीने के ...
मनोरंजन

Tara Sutaria ने सोशल मीडिया में पोस्ट कीं बोल्ड तस्वीरें, बॉयफ्रेंड आदर जैन ने किया कमेंट- तुम्हें देख फीवर हो जाता है!

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और करीना कपूर ख़ान के कज़िन आदर जैन अपनी लव लाइफ़ को लेकर अक्सर ख़बरों में रहते हैं। आदर स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं। तारा अक्सर कपूर परिवार के फंक्शंस में किसी पारिवारिक सदस्य की तरह शामिल होती हुई नज़र आती हैं। दोनों के बीच सोशल मीडिया में चलने वाली छेड़खानी भी दिलचस्प है, जिसकी मिसाल हाल ही में देखने को मिली।

दरअसल, तारा ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं, जिनमें वो काफ़ी सेंसुअस नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ तारा ने कैप्शन में लिखा- फीवर, जिस पर आदर ने कमेंट किया- तुम मुझे देती हो…। यानी तारा की ऐसी अदाएं देखकर आदर को फीवर आ जा जाता है। इन दोनों के बीच चलने वाली इन छेड़खानियों का यूज़र्स भी जमकर लुत्फ़ उठाते हैं।

तारा सुतारिया मनोरंजन इंडस्ट्री का पुराना नाम हैं। उन्होंने टीवी पर लगभग छह साल काम करने के बाद 2019 में करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में थे, जबकि अनन्या पांडेय ने भी डेब्यू किया था। उसी साल तारा मरजावां में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोज़िट नज़र आयी थीं। तारा इसके बाद तड़प में फीमेल लीड रोल में दिखेंगी, जिससे सुनील शेट्टी के बेट अहान शेट्टी डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, एक विलेन रिटर्न्स में भी वो लीड रोल में हैं। इस फ़िल्म में अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

अगर, आदर की बात करें तो अमेज़न प्राइम वीडियो पर उनकी फ़िल्म हैलो चार्ली 9 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। तारा ने इस फ़िल्म के गोरिल्ला कैरेक्टर टोटो के साथ डांस का एक वीडियो पोस्ट करके फ़िल्म का प्रमोशन किया।

इस वीडियो के साथ कैप्शन में तारा ने लिखा- हैलो चार्ली से अपने फेवरिट शख़्स के साथ डांस किया। इस पोस्ट में उन्होंने आदर को भी टैग किया। आदर ने जवाब मज़ेदार कमेंट किया। उन्होंने लिखा- कंट्रोल टोटो। बता दें, आदर, राज कपूर की छोटी बेटी रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं।

Related Articles

Back to top button