ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
लाइफ स्टाइल

आम पना पीने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ

गर्मियां शुरू होते ही लोगों को लू, पाचन से जुड़ी दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि खुद को रिफ्रेशिंग फील करने के लिए कुछ ऐसी ड्रिंक का सेवन किया जाए जो ठंडी होने के साथ आपकी सेहत के लिए फायेमंद भी हो।

आम पना बनाने के लिए सामग्री- 2 कच्चे आम , 3 टी स्पून ब्राउन शुगर , 1 टी स्पून जीरा पाउडर , 2 टी स्पून काला नमक 1 टी स्पून नमक , 2 कप पानी, 1 टी स्पून पुदीने के पत्ते , क्रश्ड आइस

आम पन्ना बनाने की वि​धि-आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी और आम डालकर उसे धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं ताकि वह नरम हो जाएं। इसके बाद जब आम ठंडा हो जाएं तो उन्हें एक चम्मच की मदद से छील लें। पानी की सही मात्रा के साथ आम के गूदे को मिक्सी में डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को पैन में निकालकर ब्राउन शुगर डालकर आंच पर पकाएं। जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए। इसे लगातार चलाते रहें वरना यह जलने लगेगा। जब शुगर पूरी तरह घुल जाए तो पैन को आंच से उतारकर इसमें जीरा पाउडर, काला नमक, नमक मिलाएं।

आम पन्ना के फायदे–आम पन्ना में मौजूद फाइबर पेट साफ रखने में मदद करता है। आम पन्ना का सेवन करने से भोजन को जल्दी पचने में मदद मिलती है और इसमें मौजूद विटामिन बी आंतों से संबंधित समस्याओं को दुरुस्त करता है।-बच्चों को आम पना देने से पेट की गैस, पेट के कीड़े जैसी दिक्कतों को आसानी से दूर किया जा सकता है।
-आम पन्ना पीने से हाजमा अच्छा बना रहता है। कच्चा आम अपच की समस्या को ठीक करके प्यास बुछाने के साथ दस्त, कब्ज और बवासीर को रोकने में भी मदद करता है।
-आम पन्ना में मौजूद विटामिन ए आंखों को मोतियाबिंद, रतौंधी, ड्राई आंखें, आंखों का लाल होना जैसी कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।-आयरन से भरपूर आम पन्ना लाल रक्त कोशिका की संख्या बढ़ाकर हीमोग्लोबिन की संख्या में इजाफा करता है।-गर्मियों में शारी से पसीना अधिक निकलता है। ऐसे में आम पन्ना शरीर में एलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने के साथ आयरन की कमी होने से भी बचाए रखता है। यह बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।-कच्चे आम का पन्ना पीने से लू से भी बचाव होता है। आम पन्ना की तासीर ठंडी होती है, जो पेट को ठंडक देने के साथ गर्मी में हीट स्ट्रोक या लू लगने से भी बचाव करती है।

Related Articles

Back to top button