ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
छत्तीसगढ़

स्टेशन पर 40 किलो गांजा के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

रायपुर। टिटलागढ़ से गांजा लेकर छपरा में बेंचने वाले दो आरोपितों को रायपुर आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित गांजा लेकर समता एक्सप्रेस से प्लेटफार्म क्रमांक दो पर उतरे थे कि आरपीएफ की टीम ने गांजा के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो लाख रुपये का गांजा बरामद हुआ है। आरपीएफ की टीम मामले की जांच कर रही है।

आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार जुनागढ़, कालाहांडी ओडिसा निवासी आरोपित जयंत कुमार खर्सल (37) और धरमशाला, जाजपुर निवासी गनन बारिक (37) समता एक्सप्रेस कोच संख्या डी-3 में सवार होकर रायपुर आ रहे थे। दोनों के पास पिट्ठू बैग में तीन पैकेट कुल 40 किलो अवैध गांजा था। जिसकी कीमत कुल दो लाख रुपये बतायी जा रही है। दोनों आरोपित टिटलगाढ़ से गांजा लेकर ट्रेन के रास्ते छपरा में खपाने की योजना बनाई थी।

इसी बीच आरपीएफ की गुप्तचर शाखा को मुखबिर से इसकी सूचना मिली। गुप्तचर विभाग की टीम मुखबिर के बताये अनुसार दोनों को प्लेटफार्म क्रमांक दो पर पकड़कर बैग की जांच किया तो इनकी बैग में गांजा  पाया गया। आरपीएफ की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह टिटलागढ़ से गांजा खरीदकर ट्रेन के रास्ते छपरा ले जाकर बेचना था। वह ट्रेन के रास्ते छपरा जाने की योजना थी।

Related Articles

Back to top button