ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
देश

अखिलेश यादव ने यूपी में मिले जख्म पर लगाया बंगाल का मरहम

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश में पहले विधानसभा और फिर विधान परिषद चुनाव में हार का सामना करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली शिकस्त और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की जीत से खुशी मिली है। सपा अध्यक्ष को उपचुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की हार में बड़ा संकेत दिखा है। अखिलेश यादव ने रविवार को ट्विटर पर अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी। अखिलेश यादव ने लिखा, ”टीएमसी के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा जी ने आसनसोल लोकसभा से 3 लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी को हराकर जो ऐतिहासिक जीत हासिल की है उसके लिए उन्हें और सुश्री ममता बनर्जी जी के कुशल नेतृत्व को हार्दिक बधाई! भाजपा का विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटें हारना बड़ा संकेत है। गौरतलब है कि कभी भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे शत्रुघ्न सिन्हा पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए। ममता बनर्जी ने उन्हें आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी के लिए वोट की अपील की थी। चुनाव के बीच वह दो बार यूपी आईं और अखिलेश यादव के साथ मंच साझा किया था। हालांकि, सपा को भाजपा से मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button