ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

कोरोना मंदी से निपटने के लिए G-20 देश फिर करेंगे मंथन, वित्त मंत्रियों-केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक 15 अप्रैल को

कोरोना वायरस से वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए विश्व की 20 बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों की समूह G-20 के वित्तमंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स की 15 अप्रैल को बैठक होगी। सऊदी प्रेस एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकार दी। आम तौर पर G-20 के वित्त मंत्रियों की बैठक अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की परंपरागत बैठक के अनुसार वाशिंगटन डीसी में होती है, लेकिन मौजूदा परिस्थियों को देखते हुए यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।

G-20  के वित्त मंत्रियों और सेट्रल बैंक गवर्नर्स की 31 मार्च को हुई बैठक के दौरान कोरोना वायरस की चुनौतियों का सामना करने के लिए खाका तैयार करने पर सहमति बनी थी।  31 मार्च को हुई जी-20 की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात पर जोर दिया था कि वित्तीय प्रणाली अर्थव्यवस्था को उबारने में मदद करने वाली होनी चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से कोविड-19 से संबंधित वित्त पोषण की जरूरत को पूरा करने के लिए नवोन्मेषी तरीका विकसित करने को भी कहा था। बता दें कि G-20 के वित्त मंत्रियों की बैठक ऐसे समय हो रही है जबकि रेटिंग एजेंसियों और अर्थशास्त्रियों का कहना है कि Covid-19 की वजह से लागू लॉकडाउन से दुनिया की अर्थव्यवस्था मंदी में जा सकती है।

Related Articles

Back to top button