ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
देश

घर बैठे रहेंगे तो 5 हफ्ते बाद नहीं आएगा नया कोरोना केस : कैप्टन अमरेंद्र

चंडीगढ़/जालंधर: बीते दिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि 87 फीसदी पंजाब सितम्बर मध्य तक कोरोना की चपेट में आ सकता है लेकिन उस दिन मुख्यमंत्री ने पूरी रिपोर्ट को सांझा नहीं किया था। रविवार को सोशल मीडिया पर लाइव होकर मुख्यमंत्री ने बताया कि एक्सपर्ट्स व रिपोर्ट के मुताबिक अगर पंजाब के लोग 5 हफ्ते तक पूरे अनुशासन से कफ्र्यू का पालन करते हैं तो पंजाब में उसके बाद नया कोरोना केस नहीं आएगा। इस बीमारी को आगे बढऩे से रोकने के लिए इतने दिनों तक कफ्र्यू का पालन करना जरूरी है। उन्होंने बैसाखी पर लोगों को घरों से बाहर न निकलने की अपील करते हुए कहा कि वे घरों में ही सुबह 11 बजे पंजाब को कोरोना वायरस महामारी से मुक्ति दिलाने की वाहेगुरु से अरदास करें ताकि हमारे बच्चे व भावी पीढ़ी सुरक्षित रह सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि लॉकडाऊन व कफ्र्यू के चलते प्रदेश में &200 मंडियों का इंतजाम किया गया है। एक या 2 गांव ही पास की एक मंडी में जा सकते हैं। इससे पहले 1800 मंडियां थीं।

मैं भी घर बैठकर तंग आ चुका हूं परंतु कोई चारा नहीं 
कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा क राज्य में लागू कर्फ्यू/लॉकडाऊन के कारण जहां आम जनता को मुश्किलें आ रही हैं, वहीं वह स्वयं घर बैठ कर तंग आ चुके हैं परंतु इसके सिवाय और कोई चारा नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले 15 दिनों में कोरोना वायरस को लेकर स्थितियों में काफी सुधार आएगा जिसके बाद सरकार कफ्र्यू को धीरे-धीरे हटाने बारे फैसला लेगी।

कानून भंग करने वालों से पुलिस और सख्ती से पेश आए
उन्होंने कहा कि रा’य में कानून भंग करने वालों से पंजाब पुलिस को और सख्ती से पेश आना चाहिए। पटियाला में पंजाब पुलिस जवानों पर निहंग सिखों द्वारा किए गए हमले के बाद ट्वीट करते हुए कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि रा’य में उनकी सरकार किसी को भी कानून-व्यवस्था को भंग करने की अनुमति नहीं देगी। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता से कहा है कि रा’यभर में कानून की पालना को और प्रभावी ढंग से लागू करवाया जाए।

Related Articles

Back to top button