ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

Covid-19: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 9 हजार के करीब, 90 मैडिकल वर्कर भी संक्रमित

कोरोना वायरस (covid-19) से देशभर में अबतक कुल 90 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। वहीं देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हजार के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक इन 90 चिकित्साकर्मियों में कोविड-19 रोगियों का इलाज करने वाले चिकित्साकर्मियों के अलावा विदेश यात्रा से लौट कर आए डॉक्टर भी शामिल हैं। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 9,000 के करीब पहुंच गया है वहीं, मृतकों की संख्या भी 300 पार कर चुकी है।

अकेले रविवार को 763 नए मरीज बढ़े और राज्यों में कोरोना के चलते कम से कम 39 लोगों की मौत हुई। कोरोना से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है, दिल्ली में भी पांच लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र चीन का वुहान बनता जा रहा है। महाराष्ट्र में 221 नए मामले सामने आए और 22 लोगों की मौत हुई।

राज्य (या देश के किसी भी राज्य) के हिसाब से एक दिन में ये आंकड़े दूसरे सबसे ज्यादा हैं। अब तक राज्य में 1982 covid-19 के मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 149 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में अकेले एक दिन में 16 लोगों की जान चली गई, जो सर्वाधिक है और 152 नए कोरोना केस सामने आए।

Related Articles

Back to top button