ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

सैनिटाइजर में इस्तेमाल होने वाले ENA की वजह से चालू की गई डिस्टलरीज : दुष्यंत

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शराब के ठेके खोले जाने की चर्चाओं पर पूर्ण विराम लगाते हुए कहा कि प्रदेश में जब तक लॉकडाऊन रहेगा तब तक शराब के ठेके नहीं खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता रणदीप सुर्जेवाला बिना तथ्यों के आरोप लगा रहे हैं, जबकि डिस्टलरीज खोले जाने के पीछे बड़ा कारण सैनिटाइजर में प्रयोग होने वाला पदार्थ ई.एन.ए. है, जो वहीं तैयार होगा। इसके लिए हिमाचल व दिल्ली से पत्र आए थे और कोरोना से निपटने के लिए सैनिटाइजर की बढ़ती जरूरत के चलते यह निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि लॉकडाऊन से पहले प्रदेश की डिस्टलरीज में 70 लाख प्रूफ लीटर ई.एन.ए. स्टाक में था लेकिन 2 से 3 लाख प्रूफ लीटर ई.एन.ए. प्रदेश में ही प्रयोग हो रहा है, जबकि दिल्ली व अन्य प्रदेशों को भी आपूर्ति हरियाणा से है तो ऐसे में डिस्टलरीज को पूरी क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जहां तक ब्रयूरी को चलाने के निर्देश दिए जाने की बात है तो वहां पर भारी मात्रा में बीयर का स्टाक तैयार था जो ज्यादा दिन तक रुकने पर जहर बन जाता। इस वजह से ब्रयूरी चलाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि शराब तस्करों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के दौरान 120 केस दर्ज कर 55 हजार बोतल अवैध शराब बरामद की गई है तथा पुलिस ने ऐसे 28 स्थानों पर लोगों को पकड़ा, जो शराब की डिलीवरी ले रहे थे।

Related Articles

Back to top button