ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

21 दिनों के लॉकडाउन की उल्टी गिनती शुरू, आज से फिर मोर्चा संभालेंगे केंद्रीय मंत्री

कोरोनो वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 25 मार्च से प्रभावी 21 दिनों के लॉकडाउन की समय-सीमा 14 अप्रैल को समाप्त होने जा रही है। इस लॉकडाउन ने देश की रफ्तार तो थम गई लेकिन कोरोना की रफ्तार तो थमने की जगह बढ़ती जा रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि लॉकडाउन खोल दिया जाता है तो इसके परिणाम क्या निकलेंगे? इन्ही हालातों को देखते हुए केंद्र सरकार इसे आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है।

खबरों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। इसका संकेत खुद पीएम मोदी देश को संबोधित करने के दौरान दे चुके हैं। उन्होंने  ‘जान है तो जहान है’ पर बल देते हुए कहा था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन व सामाजिक दूरी बहुत जरूरी है। देश के अधिकतर लोगों ने इसे समझा और अपनी जिम्मेदारी निभाई। अब भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए, समृद्ध व स्वस्थ भारत के लिए जान भी और जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है। । तब से ये बातें भी सामने आ रही हैं कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने के बाद कई ऐसे काम शुरू होंगे, जिनसे आर्थिक विकास दर बढ़े।

वहीं लॉकडाउन के फैसले से पहले केंद्रीय मंत्री और कुछ वरिष्ठ अधिकारी अपना कामकाज फिर से दफ्तर से ही शुरू करने जा रहे हैं।। दरअसल ठप पड़े देश को फिर से पटरी पर लाने के उद्देश्य से सरकार ने फैसला किया है कि सभी केंद्रीय मंत्री अपने कार्यालयों में आकर काम करेंगे और उनके साथ-साथ मंत्रालयों और विभागों के उच्च अधिकारी भी कार्यालयों में आएंगे। पीएमओ सूत्रों का कहना है कि जिम्मेदारियां तो सभी केंद्रीय मंत्रियों को 26 मार्च को ही मिल गईं थी लेकिन काम में तेजी बीते छह अप्रैल से दिख रही है, जब प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए खुद उनकी भूमिका समझाई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सहयोगी मंत्रियों को कोविड-19 के हॉटस्पाट वाले जिलों के अफसरों से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया था। मंत्रियों से कहा था कि वे न केवल अफसरों से बातकर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दें बल्कि कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई की जमीनी स्थिति को भी जानें। प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों से कहा है कि उनकी जिम्मेदारी वाले प्रदेशों और जिलों में राशन, फल, दूध सब वाजिब कीमत पर जनता को उपलब्ध होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button