ब्रेकिंग
यूपी में 'मिशन हैट्रिक' की तैयारी में जुटी बीजेपी: 18,900 कमजोर बूथों पर शुरू हुआ महामंथन Weather Update Today: मॉनसून की विदाई में होगी देरी! दिल्ली, यूपी और एमपी में जोरदार बारिश की चेतावन... HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का...
देश

WHO की चेतावनीः जल्दबाजी में कोरोना लॉकडाउन को हटाना खतरनाक

कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए कई देशों में लंबे समय से लॉकडाउन लागू है। लोगों को कुछ राहत देने के लिए इसे हटाने या बढ़ाने की चर्चा के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO ) ने चेतावनी दी है कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को जल्दबाजी में हटाने के घातक परिणाम हो सकते हैं।WHO  के महानिदेशक टेड्रोस गेब्रेयसस ने कहा कि कुछ देश प्रतिबंध में ढील देने की योजना बना रहे हैं लेकिन एक साथ पाबंदियां हटाने से महामारी दोबारा फैल सकती है।

वैक्सीन आने तक लॉकडाउन रहने की  सलाह
चीन में हुए एक अध्ययन में कहा गया है कि वायरस की वैक्सीन मिलने तक लॉकडाउन नहीं हटाना चाहिए। लैंसेट जर्नल में छपे अध्ययन के अनुसार,बिना पूरी तैयारी किए प्रतिबंध हटाना नए सिरे से संक्रमण का तूफान ला सकता है। वहीं, विश्व बैंक ने रविवार को कहा, घर लौट रहे प्रवासी मजदूर अप्रभावित राज्यों में खतरा बढ़ा सकते हैं। अपनी द्विवार्षिक रिपोर्ट में विश्व बैंक ने कहा कि शुरुआती परिणाम दिखाते हैं कि भारत के जिन इलाकों में ये लोग लौट रहे हैं वहां कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। दक्षिण एशिया में संक्रमण रोकना बड़ी चुनौती है।

 भारत में संक्रमण को तीसरे चरण में रोकने में जुटी सरकार
भारत में संक्रमण को तीसरे चरण में पहुंचने से रोकने के लिए केंद्र सरकार लॉकडाउन के दौरान देशभर में हॉट स्पॉट की पहचान में जुटी है। इन क्षेत्रों को सील कर उनमें अधिकतम जांच की जाएगी। वायरस को तेजी से फैलने से रोकने में अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा अहम है। केंद्र व राज्य सरकारें सख्ती से काम करेंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके इसके लिए सरकार ऑपरेशन शील्ड चला रही है। सोमवार से कोरोना हॉट स्पॉट इलाके में सेनेटाइजेशन ड्राइव (स्वच्छीकरण अभियान) शुरू होगा। हॉट स्पॉट क्षेत्रों को दो जोन ऑरेंज और रेड में बांटकर चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button