ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
देश

मोदी सरकार का बड़ा एलान, तीन महीने निशुल्क रहेगी गैस रिफिल

केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के तहत आने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, मोदी सरकार ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए तीन महीने निशुल्क गैस रिफिल का ऐलान किया है। यह योजना 1 अप्रैल से 30 जून तक प्रभावी रहेगी।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, अब तक तेल कंपनियों ने इस मद में उज्जवला योजना के करीब 7.15 करोड़ लाभार्थियों के खाते में 5,606 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए हैं। इसमें बताया गया है, ‘यह योजना पहली अप्रैल से 30 जून तक के लिए प्रभावी है। इसके तहत कंपनियां लाभार्थी के खाते में उसके पैकेज के हिसाब से 14.2 किलो या पांच किलो के सिलेंडर की कीमत के बराबर का एडवांस जमा करा रही हैं। ग्राहक इस पैसे से सिलेंडर रिफिल करा सकेंगे।’
आइओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल जैसी कंपनियां पहले ही डिलीवरी बॉय समेत सप्लाई चेन के विभिन्ना चरणों में कार्यरत अपने कर्मचारियों के लिए पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि का एलान किया है। किसी भी कर्मचारी की कोरोना संक्रमण के कारण मौत की स्थिति में यह राशि उनके परिजनों को मिलेगी।
कंपनियों का कहना है कि इस मुश्किल की घड़ी में डिलीवरी बॉय समेत तमाम योद्धा अपने कार्य में लगे हैं। कंपनियां सुनिश्चित कर रही हैं कि डिलीवरी के लिए किसी को दो दिन से ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े। लॉकडाउन के बाद से देश में रोजाना करीब 60 लाख सिलेंडर रिफिल किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button