ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
महाराष्ट्र

नाबालिग ने यूट्युब की मदद से घर में दिया बच्ची को जन्म, फिर गला घोंटकर की हत्या

महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने यूट्युब वीडियो की मदद से एक बच्ची को जन्म दिया फिर नवजात का गला घोंटकर मार डाला। यहीं, नहीं नवजात की हत्या करने के बाद उसने शव को अपने घर में एक डिब्बे में छिपा दिया।

नाबालिग का किया गया यौन शोषण

पुलिस ने 5 मार्च को इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, नाबालिग से जब पूछताछ की गई तो पता चला की वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। इसी बीच उसकी जान-पहचान एक रमेश ठाकुर नाम के शख्स से हुई। बातचीत धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई और फिर दोनों का मिलना शुरू हो गया। एक दिन लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।

घर पर ऐसे दिया जन्म

नाबालिग जब तक कुछ समझ पाती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घरवालों को पता न चल जाए इसके लिए लड़की अपनी मां से यह कहकर अपने गर्भवती होने की बात छुपायी कि उसे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं।

जब 3 मार्च को घर पर कोई भी नहीं था तो उसे दर्द होना शुरू हो गया। उसने यूट्युब वीडियो की मदद से बच्ची को घर पर ही जन्म दिया और बाद में नवजात का गला घोंटकर उसे मार डाला। घर वालों को इसके बारे में पता न चले इसलिए उसने नवजात के शव को एक प्लास्टिक के डिब्बे में डालकर घर में ही छिपा दिया।

परिजनों को ऐसे लगी खबर

जब उसकी मां घर लौटी तो उसने अपनी बेटी से उसके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछा। लड़की ने डर में आकर सारी आपबीती अपनी मां को बताई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद मामला नागपुर के अंबाझरी पुलिस थाना पहुंचा।

पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं नाबालिग की जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर दिया है। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का आरोप लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button