ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
मध्यप्रदेश

सोशल मीडिया पर रेलवे की हर खबर की साझा

भोपाल । रेलवे से जुड़ी हर जानकारी सोशल मीडिया में साझा करने में अब रेलवे आगे आया है। खासतौर पर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को हर जानकारी सोशल मीडिया से देने में लिए सोशल साइट्स का उपयोग किया गया। पश्चिम मध्य रेलवे जोन ने इसमें देशभर के 16 रेलवे जोन में बेहतर काम किया। पश्चिम मध्य रेलवे जोन के जनसंपर्क विभाग का दावा है कि उसने सोशल मीडिया पर खबरें साझा करने में टाप फाइव में अपनी जगह बनाई। अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक जबलपुर समेत भोपाल और कोटा, तीनों मंडल ने यात्रियों को ट्रेन, स्टेशन से जुड़ी जानकारी देने के लिए लगभग 14 हजार 124 जानकारी पोस्ट की।
फेसबुक पेज पर पमरे ने 28 हजार से अधिक फॉलोअर जोड़े। इसके साथ ही ट्विटर पर पमरे के इस साल मार्च अंत तक 35 हजार से अधिक फॉलोवर हो गए। इतना ही नहीं सोशल मीडिया में भारतीय एप कू में भी रेलवे से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए इस साल 9 हजार फॉलोअर हुए। वहीं इंस्टाग्राम पर लगभग 600 से अधिक फॉलोअर रहे। हालांकि यू ट्यूब में वीडिया जारी करने में पमरे बाकी जोन से पीछे रहा।
पल-पल की दी सोशल मीडिया पर खबर
पमरे ने रेलवे की हर जानकारी देने के लिए सोशल एप का उपयोग किया। इस दौरान इसके माध्यम से नया रेलवे इवेण्ट हो,रेल दुर्घटना का कठिन समय, अपने रेलयात्रियों तक अपडेट जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई। वहीं रेलवेअभियान जैसे कोविड जागरूकता संबंधी, चैन पुलिंग न करें, ज्वलनशील पदार्थ के साथ यात्रा न करने, बिना टिकट यात्रा न करने, स्टेशन पर गन्दगी न करने एवं साफ-सफाई बनाए रखने संबंधी जागरूकता अभियान भी सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर की।
कई तरह की जानकारियां शेयर कीं
नई रेलगाडिय़ों का शुभारम्भ, अतिरिक्त कोच लगाना, विशेष रेलगाडिय़ॉं चलाने, ट्रेनों का ठहराव से लेकर नई यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की सूचना दी गई। पमरे ने जबलपुर समेत जोन की सीमा में आने वाले 300 रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों से जुड़ी जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए ही शेयर की।

Related Articles

Back to top button