ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
मनोरंजन

टीवी के पहले ‘हुनरबाज’ बने आकाश सिंह

छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो ‘हुनरबाज-देश की शान’ को पहला विजेता मिल गया है। इस शो के विजेता बिहार के भागलपुर के आकाश सिंह हैं। उन्होंने ‘हुनरबाज-देश की शान’ की ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये कैश के तौर पर जीते हैं। आकाश सिंह के साथ मुकबाले में बैंड हारमोनी आफ द पाइन्स, यो हाइनेस, बैंड राकनामा, संचिता और सुब्रतो, उस्ताद अनिर्बन और सुखदेब शामिल थे।

वहीं आकाश सिंह के साथ ‘हुनरबाज-देश की शान’ के पहले रनरअप यो हाइनेस रहे, जिन्होंने 5 लाख रुपये जीते हैं। आकाश सिंह ने अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस के दम पर ‘हुनरबाज-देश की शान’ में जबरदस्त शुरुआत की और तुरंत ही इस सीजन के एक दमदार दावेदार के रूप में बन गए। उनके अविश्वसनीय हुनर ने जल्द ही जज परिणीति चोपड़ा का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिन्होंने उनका काफी ख्याल रखा और सीजन के दौरान भाई-बहन जैसा रिश्ता भी बना लिया।

परिणीति चोपड़ा ने न केवल आकाश सिंह को प्रेरित किया बल्कि उसका भरपूर सपोर्ट भी किया था। अपनी जीत के इस पूरे सफर में उन्हें कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। ‘हुनरबाज-देश की शान’ की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद आकाश सिंह ने कहा, ‘मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं ढूंढ सकता, जिनसे मैं गुजर रहा हूं, और यह सब इतना सच लगता है! मैंने शो में अपने सफर को बड़ा बनाने के सपने के साथ शुरू किया था और आज शो जीतने के बाद मुझे ऐसा लग रहा है कि मैंने इसका हर काम पूरा कर लिया है।’

Related Articles

Back to top button