ब्रेकिंग
Dhar Mega Theft: धार के कवठी में बड़ी चोरी; शादी के लिए घर में रखे 60 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, CCT... MP Government Teacher Row: शराब के नशे में होश खो बैठा सरकारी स्कूल का गुरुजी; गलियों में घूमने के ब... Katni Road Accident: महाकाल दर्शन कर लौट रहे UP के बैंक कर्मियों की कार ट्रक में घुसी; 2 की मौत, 3 ग... Dhar Bhojshala News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहला शुक्रवार; धार भोजशाला में नमाज बंद, मां वाग्देवी ... सावधान! अभी तो सिर्फ गर्मी का ट्रेलर है, असली 'फिल्म' 25 मई से होगी शुरू; 9 दिन बरसने वाली है आग! Cockroach Janta Party: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में ख... Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर...
मनोरंजन

कंगना रनोट के रियलिटी शो लॉक अप से बाहर हुईं मंदाना करीमी

ओटीटी प्लेटफॉर्म के रियलिटी शो लॉक अप में शनिवार और रविवार का एपिसोड काफी खास होता है। इस दोनों दिन शो की होस्ट कंगना रनोट सभी कंटेस्टेंट्स से रूबरू होती रहती हैं। वह लॉक अप के कंटेस्टेंट्स के काफी मस्ती करती हैं और उनकी जमकर क्लास भी लगाती है। इसके अलावा रविवार के एपिसोड में कुछ कंटेस्टेंट्स का लॉक अप में सफर भी खत्म होता है।

इस बार कंगना रनोट के इस अत्याचारी शो से अभिनेत्री मंदाना करीमी बाहर हो गई हैं। इस बार लॉक अप की चार्जशीट में पायल रोहतगी, अली मर्चेंट, मुनव्वर फारूकी, करणवीर बोहरा और मंदाना करीमी का नाम शामिल था। इन सभी को बजर राउंड टास्क में अपने बारे में खुलासा करके खुद को बचाना था। ऐसे में अली मर्चेंट ने सबसे पहले राउंड जीता और उन्होंने अपनी दूसरी असफल शादी के सीक्रेट के बारे में बताया।

उन सीक्रेट्स ने अली मर्चेंट लॉक अप के एलिमिनेशन से बचा लिया। इसके बाद मुनव्वर फारूकी ने अपना सीक्रेट शेयर कर सभी को इमोशनल कर दिया था। फारूकी ने राज खोलकर खुद को एलिमिनेशन से बचाया लिया था। वहीं कंगना रनोट ने पायल रोहतगी के गेम की तारीफ करते हुए उन्हें खुद से सेव कर लिया। इसके अलावा अभिनेत्री ने करणवीर बोहरा के खेल में सुधार देखते हुए उन्हें भी एलिमिनेशन से बचा लिया।

इसके बाद कंगना रनोट ने मंदाना करीमी का शो से बाहर करने के लिए नाम लिया। मंदाना करीमी लॉक अप में अपने खेल और रणनीति की वजह से काफी सुर्खियों में थीं। शो के अंदर उनका कई कंटेस्टेंट्स के साथ काफी झगड़ा भी  देखने को मिला था। मंदाना करीमी ने कंगना रनोट के शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। उन्होंने शो के अंदर अपने बारे कई खुलासे भी किए थे।

Related Articles

Back to top button