ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
व्यापार

भारी गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,000, निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत

मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 1000 अंकों की गिरावट के साथ 57,310 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 290 अंकों की गिरावट के साथ 17,183 अंकों पर कारोबार की शुरुआत हुई है.

Stock Market Opening On 18th April: चार दिनों की लंबी छुट्टी के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है. मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 1000 अंकों की गिरावट के साथ 57,310 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 290 अंकों की गिरावट के साथ 17,183 अंकों पर कारोबार की शुरुआत हुई है. बैंक निफ्टी भी 1.73 फीसदी गिरकर 36,813 अँकों पर कारोबार कर रहा है.

निफ्टी का कैसा है हाल आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 7 शेयरों में तेजी के साथ हरे निशान के साथ ट्रेड हो रहा है और 43 शेयर ऐसे हैं जहां गिरावट के लाल निशान में ट्रेडिंग देखी जा रही है. जबकि सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 4 शेयर हरे निशान में तो 26 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहा है.

सेक्टोरियल इंडेक्सआज सेक्टरवार बाजार में तेजी वाले सेक्टर देखें तो एफएमसीजी, मेटल्स को छोड़ सभी सेक्टर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. स्मॉल कैप और मिडकैप शेयरों में भी भारी गिरावट देखी जा रही है. बैंकिंग, ऑटो, आईटी, फार्मा जैसे सेक्टर्स में गिरावट देखी जा रही है.

चढ़ने वाले शेयर आज के ट्रेड में चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो एनटीपीसी 1.59 फीसदी, टाटा स्टील 0.87 फीसदी, एम एँड एम 0.49 फीसदी, पावर ग्रिड 0.17 फीसदी, एचयूएल 0.12 फीसदी, नेस्ले 0.05 फीसदी, आईटीसी के शेयर 0.04 फीसदी के उछाल  के साथ कारोबार कर रहे हैं.

आज के टॉप लूजर्सइंफोसिस 5.87 फीसदी, टेक महिंद्रा 3.92 फीसदी, कोटक महिंद्रा 2.88 फीसदी, एचडीएफसी 2.66 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 2.38 फीसदी, विप्रो 2.17 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.23 फीसदी, एक्सिस बैंक 01.67 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

Related Articles

Back to top button