ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
मध्यप्रदेश

जयसिंहनगर के जंगलों में नहीं थमा हाथियों का उत्पात

भोपाल । प्रदेश के शहडोल वन व्रत्त के जयसिंहनगर के जंगलों में हाथियों के झूंड ने उत्पात मचा रखा है। करीब नौ हाथियों के झूंड लोगों के मकान तोड रहे और घर में सामान को रौंद कर नूकसान पहुंचा रहे हैं। ये हाथी करीब पखवाडे भर से क्षेत्र में घूम रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। रविवार की सुबह ग्राम पंचायत वनचाचर के अमानदार गांव में हाथियों का दल घुस गया और जमकर उत्पात मचाया। आधा दर्जन कच्चे मकानों में तोड़फोड़ करते हुए अंदर रखे सामान को रौद डाला। हाथियों की आहट पाते ही गांव के लोग घरों से बाहर दूर चले गए और जब तक वहां हाथी रहे कोई सामने नहीं आए। जानकारी के मुताबिक हाथियों का दल रविवार की सुबह जंगल के रास्ते से गांव में घुस आया और तोड़फोड़ मचाने लगा। कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अगर यहां कोई आसपास होता तो जान का भी नुकसान हो सकता था। एक दर्जन से अधिक गांवों में मुनादी कराई जा रही है कि लोग जंगल की ओर ना जाएं हाथियों से खतरा है। लोग जंगल की ओर नहीं जा रहे हैं लेकिन हाथी गांव में घुसकर ही नुकसान पहुंचा रहे हैं,जिससे लोग डरे हुए हैं और दहशत का माहौल बना है। ड्रोन कैमरे से हाथियों पर नजर रखी जा रही है और हाथी बांधवगढ़ के जंगल की ओर बढ़ भी रहे हैं लेकिन बीच के गांव में एक बार फिर घुसकर दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। वन विभाग हाथियों से बचाव के लिए कोई संसाधन नहीं है। बाहर से एक्सपर्ट बुलाए गए हैं, जो हाथियों के नेचर को समझने की कोशिश कर रहे हैं। एक दूसरा दल भी खैरा थाना क्षेत्र में घूम रहा है। इस दल में 3 हाथी है जो गांव के आसपास ही नजर आ रहे हैं। इन हाथियों ने भी कच्चे मकानों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है और फसलों को रौंद रहे हैं। हाथियों से अब तक आधा सैकड़ा लोग प्रभावित हो चुके हैं जिन की फसलें या मकानों को नुकसान पहुंचा है। डीएफओ गौरव चौधरी ने बताया कि हाथियों का दल घूम रहा है और नुकसान भी पहुंचाया है। जिन्हें नुकसान हुआ है उन्हें विभाग द्वारा मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। हाथियों पर नजर रखी जा रही है और विभागीय नियमानुसार सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहे हैं।मालूम हो कि जयसिंह नगर वन परिक्षेत्र क्षेत्र में पहले 5 लोगों को रौंदकर हाथियों ने मौत के घाट उतार दिया है। एक दर्जन से अधिक लोगों के मकानों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है। अभी बीच में तीन चार दिन से हाथियों का दल शांति पूर्वक जंगल में घूम रहा था लेकिन रविवार को फिर एक बार गांव में घुसकर नुकसान पहुंचाया है, जैसे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पिछले 15 दिन से हाथियों पर वन विभाग राजस्व विभाग और पुलिस विभाग नजर रखे हुए हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए पंचायत भवनों में रहने खाने की व्यवस्था भी संचालित हो रही है लेकिन हाथी गांव बदल-बदल कर घुस रहे हैं, जिससे प्रशासन की व्यवस्था भी सफल नहीं हो पा रही है।

Related Articles

Back to top button