ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
लाइफ स्टाइल

दक्षिण भारत की सबसे खूबसूरत पांच जगहो पर जरूर जाएं घूमने

घूमने का शौक रखने वाले हमेशा ही ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां कि खूबसूरती, जगह से जुड़ा इतिहास या कहानी, वहां कि खास चीजें उन्हें अपनी ओर आकर्षित करें। अधिकतर यात्री प्राकृतिक दृश्यों से परिपूर्ण दार्शनिक स्थल घूमना चाहते हैं।

कोवलम  : केरल राज्य के तिरुवनंतपुरम शहर में अरब सागर के किनारे कोवलम नाम की जगह है। इस छोटे से शहर की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यह जगह ऐतिहासिक आकर्षण का केंद्र है। वहीं यहां खुले समुद्र तट पर आप सुकून से छुट्टियां मना सकते हैं।
वायनाड  : केरल के वायनाड को दक्षिण भारत की खूबसूरती का राजा कहा जाता है। वायनाड प्रेमी जोड़ों को काफी प्रिय है। यहां हरी भरी पहाड़ियां और खूबसूरत नजारे मन मोह लेते हैं। वायनाड में ट्रैकिंग और रहस्यमयी गुफाओं को घूमने का मौका मिल सकता है।
मुन्नार हिल स्टेशन  :  केरल राज्य में ही एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी है। अगर समुद्र की शांति के बाद हरी भरी घाटी में वक्त बिताना चाहते हैं तो दक्षिण भारत में स्थित मुन्नार हिल स्टेशन जा सकते हैं। मुन्नार में आपको खूबसूरत चाय के बागान देखने को मिलेंगे। पार्टनर के साथ मुन्नार जा सकते हैं। घूमने के लिए मुन्नार में चाय के संग्रहालय, सेंट एंथनी स्टेचू और स्थानीय बाजार हैं।
वर्कला  :  केरल राज्य का वरकला एक तटीय शहर है, जो कि पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। वरकला में कई पर्यटन स्थल हैं, पहाड़ियां, समुद्र तट, ऐतिहासिक किले, झील आदि का लुत्फ पर्यटक उठा सकते हैं। यहां पर जनार्दन स्वामी मंदिर और पापनासम बीच भी घूमने लायक जगह है।

Related Articles

Back to top button