ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
व्यापार

आज से बदल गया RBI विनियमित बाजारों में कारोबार का समय, अब महामारी से पहले वाले समय पर ही होगी ट्रेडिंग

RBI Regulated Markets New Timings आज से आरबीआई विनियमित बाजार में ट्रेडिंग का समय बदल गया है। अब महामारी से पहले वाले समय पर ही ट्रेडिंग शुरू हो गई है। ट्रेडिंग की नई टाइमिंंगके लिए पढ़ें पूरी खबर।

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। Reserve Bank of India (भारतीय रिजर्व बैंक) ने उन बाजारों की ट्रेडिंग टाइमिंग महामारी से पहले जैसे समय पर कर दिया है जिसका विनियमन वह खुद करता है। आरबीआई विनियमित बाजारों में आज से 9 बजे से कारोबार शुरू हो गया है। इससे पहले आरबीआई विनियमित ट्रेडिंग 10 बजे सुबह शुरू हुआ करती थी।

इस निर्णय के बारे में सूचित करते हुए आरबीआई ने कहा कि ‘पाबंदियों में दी गई छूट और विभिन्‍न ऑफिस में लोगों के क्रियाकलापों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि विनियमित वित्‍तीय बाजारों के खुलने के समय को महामारी से पहले के समय 9.00 बजे सुबह कर दिया जाए।’

आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए आरबीआई द्वारा विनियमित विभिन्‍न वित्‍तीय बाजारों के खुलने का समय 7 अप्रैल 2022 को बदल दिया गया था। महामारी के दौरान परिचालन के स्‍थान भी बदल गए थे और स्‍वास्‍थ्‍य जोखिम भी बढ़ गया था।

इन बाजारों का विनियमन करता है RBI

RBI कॉल/नोटिस/टर्म मनी, सरकारी प्रतिभूतियों में मार्केट रेपो, सरकारी प्रतिभूतियों में ट्राई-पार्टी रेपो, कॉमर्शियल पेपर और सर्टिफिकेट्स ऑफ डिपॉजिट, कॉरपोरेट बॉन्‍ड्स के रेपो, केंद्र सरकार की प्रतिभूतियों, स्‍टेट डेवलपमेंट लोन्‍स और ट्रेजरी बिल्‍स, विदेशी मुद्रा/भारतीय रुपया कारोबार जिनमें फॉरेक्‍स डेरिवेटिव्‍स भी शामिल है और रूपी इंट्रेस्‍ट रेट डेरिवेटिव्‍स का विनियमन करता है।

आरबीआई विनियमित बाजारों में ट्रेडिंग का नया समय

कॉल/नोटिस/टर्म मनी – 9.00 बजे सुबह से 3.30 बजे तकसरकारी प्रतिभूतियों में मार्केट रेपो – 9.00 बजे सुबह से 2.30 बजे तकसरकारी प्रतिभूतियों में ट्राइ-पार्टी रेपो – 9.00 बजे सुबह से 3.00 बजे तककॉमर्शियल पेपर और सर्टिफिकेट्स ऑफ डिपॉजिट – 9.00 बजे सुबह से 3.30 बजे तककॉरपोरेट बॉन्‍ड में रेपो – 9.00 बजे सुबह से 3.30 बजे तकसरकारी प्रतिभूतियां (केंद्र सरकार की प्रतिभूतियां, स्‍टेट डेवलपमेंट लोन्‍स और ट्रेजरी बिल्‍स) – 9 बजे सुबह से 3.30 बजे तकविदेशी मुद्रा/भारतीय रुपया कारोबार फॉरेक्‍स डेरिवेटिव्‍स सहित – 9.00 बजे सुबह से 3.30 बजे तकरूपी इंट्रेस्‍ट रेट डेरिवेटिव्‍स – 9.00 बजे से 3.30 बजे तक

Related Articles

Back to top button