ब्रेकिंग
Indore Crime Update: हीरानगर में रंगदारी न देने पर खौलता तेल डालकर हमला; भंवरकुआं में बुजुर्ग समेत 3... CG Transport SI Recruitment: छत्तीसगढ़ परिवहन उपनिरीक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव; 50% पद CGPSC स... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा; राजीव गांधी हत्या... Indore Cyber Fraud: सावधान! आधार और KYC का गलत इस्तेमाल कर एक्टिवेट की 101 फर्जी सिम; साइबर सेल ने आ... Sandipani School Bus Crisis: ग्वालियर-चंबल में सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा ठप! 2.5 महीने बीते, 512 र... Ujjain Yuva Dharm Sansad: उज्जैन में युवा धर्म संसद का आगाज! RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन, म... Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग...
लाइफ स्टाइल

दिल्ली सरकार के विभागों में निकली नौकरियां

दिल्ली सरकार के विभागों में सरकारी नौकरी के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को लिए खुशखबरी। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी), महिला एवं बाल विकास, दिल्ली आर्काइव्स और अन्य विभागों में कुल 168 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने जारी किया है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, dsssb.delhi.gov.in पर 11 अप्रैल 2022 को जारी भर्ती विज्ञापन (सं. No. F.4 (418)/P&P/ DSSSB /2022/Advt./477) के अनुसार, जिन पदों के लिए रिक्तियों की संख्या अधिक है, उनमें मैनेजर (मेकेनिकल), प्रोटेक्शन ऑफिसर, पंप ड्राइवर, फिटर, मोटरमैन, फिटर सुपरवाइजर आदि शामिल हैं।

दिल्ली सरकार के विभागों में विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसएसबी के अप्लीकेशन पोर्टल, dsssbonline.nic.in पर एक्टिव किए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी और उम्मीदवार 9 मई 2022 तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन मोड में सबमिट कर पाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क भी देना होगा, जिसका भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यमों से कर पाएंगे।

 असिस्टेंट आर्किविस्ट – आर्काइव्स कीपिंग में डिप्लोमा। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष।
मैनेजर (सिविल) (दिल्ली परिवहन निगम) – सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष।
शिफ्ट इंचार्ज (दिल्ली जल बोर्ड) – मैट्रिक उत्तीर्ण और इलेक्ट्रिकल या समकक्ष ट्रेड में आइटीआइ। आयु सीमा 18 से 32 वर्ष।
मैनेजर (मेकेनिकल) (दिल्ली परिवहन निगम) – मेकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष।
मैनेजर (ट्रैफिक) (दिल्ली परिवहन निगम) – पीजी डिग्री। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष।
प्रोटेक्शन ऑफिसर (महिला एवं बाल विकास विभाग) – सोशल वर्क / सोशियोलॉजी में पीजी डिग्री और सम्बन्धित कार्य में 3 वर्ष का अनुभव। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष।

Related Articles

Back to top button