ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने... Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम...
मध्यप्रदेश

इंदौर का पॉश कैंपस बना अय्याशी का अड्डा, ड्रग्स-शराब और कपल्स की अश्लील हरकतों से परेशान

इंदौर विकास प्राधिकरण की सबसे महंगी और पॉश टाउनशिप आनंद वन फेस-2 लवर्स पॉइंट और अय्याशी का अड्डा बनकर रह गया है। यहां रात होते ही युवाओं का डेरा लग जाता है। खुलेआम ड्रग्स करना और शराब पीना आम हो गया है। कपल्स यहां अश्लील हरकतें करते हैं। इस टाउनशिप में 65 लाख से डेढ़ करोड़ रुपए कीमत के फ्लैट खरीदने वाले हाईप्रोफाइल लोगों का रहना दूभर हो गया है।

करोड़ों रुपए के फ्लैट लवर्स पॉइंट का नजारा देखने के लिए नहीं खरीदे थे। कमर्शियल क्षेत्र व पास ही 56 दुकान जैसा फूड जोन होने से यह अब युवाओं की पार्टियों का ठिकाना बन गया है। यहां लड़के-लड़कियां ड्रग्स और शराब पीते हैं। देर रात तक अश्लील हरकतें करते हैं। युवाओं की यह पश्चिम संस्कृति क्षेत्र का माहौल खराब कर रही है। जिस पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं है।

रिंग रोड वर्ल्ड कप चौराहा और बायपास के बीच स्कीम 140 के पास आईडीए ने पहले बहुमंजिला आनंद वन फेस-1 बनाया है। इसमें अलग-अलग ब्लॉक्स हैं। जो कमर्शियल व रेसिडेंशियल हैं। इन ब्लॉक्स में पासपोर्ट ऑफिस सहित कई अन्य ऑफिसेस हैं। सुपर प्लस सुविधाओं से युक्त आनंद वन फेज-1 के बाद आईडीए ने इसी के पास आनंद वन फेस-2 तैयार किया। यह भी रेसिडेंशियल व कमर्शियल है। यहां चार बहुमंजिला ब्लॉक्स में 250 फ्लैट्स हैं। शुरू में इनकी कीमत 65 लाख रुपए से लेकर डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा थी। अब तो यह और महंगे हो गए हैं। यहां अत्याधुनिक लिफ्ट, क्लब हॉउस, रूफ पर दो स्वीमिंग (बच्चों व बड़ों के लिए) सहित कई सारी सुविधाएं हैं। आधे से ज्यादा फ्लैट्स में लोग रहने आ गए हैं।

परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स है। जहां कई दुकानें खुल गई हैं। परिसर के बाहर पार्किंग भी है। इसके चलते युवाओं का रुख तेजी से इस ओर हुआ है। क्योंकि फूड कंपनियों के ऑउटलेट्स यहां खुल गए हैं। कम समय में ही यहां 56 दुकान जैसा क्षेत्र बनने लगा है, लेकिन अब स्थिति बिल्कुल अलग है। रात को 8 बजे से देर रात तक यहां कपल्स का आना शुरू हो जाता है। यहां आए दिन बर्थ डे पार्टी के नाम पर युवा खुलेआम ड्रग्स व शराब का सेवन करते हैं। देर रात तक तेज आवाज में म्यूजिक बजाया जाता है। बहुमंजिला आनंद फेस-2 में फ्रंट लेफ्ट की बालकनी में ट्रांसपरेंट ग्लास इसलिए लगाए गए थे ताकि क्षेत्र की खूबसूरती को लोग निहार सकें, लेकिन अब वैसी स्थिति नहीं है।

देर रात तक तेज आवाज में म्यूजिक बजने से बच्चों की नींद नहीं हो पाती, उन्हें सुबह जल्द उठना पड़ता है। आनंद वन में फ्लैट शांति के लिए लिया था, लेकिन अब यहां अशांति है। सीमा गुप्ता ने बताया कि यहां लोग अपनी जिम्मेदारी समझने को तैयार नहीं है। वे दुकान से दूर पार्किंग में जाकर सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। इससे गंदगी भी फैल रही है। इंदौर स्वच्छता में पांच बार नंबर-1 रहा है, लेकिन यहां उस तमगे पर धब्बा लग रहा है।

रहवासी ज्योति चौधरी ने बताया कि हम यहां सुकून की खोज में आए थे, लेकिन यहां लवर्स पॉइंट बन गया है। यहां देर रात तक ड्रिंकिंग, स्मोकिंग, डांसिंग चलती है। पुलिस को शिकायत की तो, पुलिस वाले राउंड लगाने लगे, लेकिन उनके जाते ही फिर गंदी हरकतें शुरू हो जाती हैं। ममता खिंची ने बताया कि यहां कार के दरवाजे खोल कर लड़के-लड़कियां अश्लील हरकतें करते रहते हैं। रात को गार्ड ने युवाओं को नशाखोरी से रोका तो उसे धमकाया गया। डॉ. ओपी गुर्जर ने बताया कि शोरगुल व हुड़दंग ने रहवासियों को परेशान कर दिया है। हम बालकनी में खड़े नहीं हो सकते। महेश शर्मा ने बताया कि बाइकर्स भी काफी हुड़दंग मचाते हैं। इसके साथ ही असामाजिक गतिविधियां काफी बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button