ब्रेकिंग
खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500...
मध्यप्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की पुलिस-प्रशासन को चेतावनी

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुलिस और प्रशासन को धमकी दी है। उन्होंने कहा- विधानसभा चुनाव में सिर्फ 16-17 महीने बचे हैं। पुलिस और प्रशासन का पूरा हिसाब लिया जाएगा। जो लोग BJP का बिल्ला जेब में रखकर काम करते हैं, ये न समझें कि हम भूल जाएंगे। BJP के दबाव में मत आइए। कमलनाथ ने ये बात भोपाल में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकर्ता पदाधिकारी संवाद में कहीं। उन्होंने कहा कि BJP आज धर्म के आधार पर राजनीति कर रही है, कल जातियों के आधार पर राजनीति करेगी। ये हमारी आगे आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का सवाल है। BJP के पास कहने को कुछ नहीं है- केवल पैसा, पुलिस और प्रशासन है। वे पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग कर रहे हैं। आज हर वर्ग परेशान है, इसलिए असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। विधानसभा में हमने पूछा था कि बताएं 18 साल में आपने क्या किया? शिवराज सिंह जवाब नहीं दे पाए।

कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछड़े वर्ग में अकेले बड़ी जातियों का नहीं, बल्कि इसमें बहुत सारी छोटी-छोटी जातियों का भी पिछड़ा वर्ग है। उन पिछडे़ वर्ग की छोटी जातियों पर हमें ध्यान देना होगा। BJP का ध्यान इन छोटी जातियों पर रहता है। आप सबको इन छोटी-छोटी जातियों को भी जोड़ना पड़ेगा। छोटी जातियों के नेता मेरे पास आते हैं कि हम भी पिछड़े वर्ग में आते हैं, आपका ध्यान हमारी तरफ नहीं जाता।कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, जीतू पटवारी और कमलेश्वर पटेल मौजूद रहे।

कमलनाथ ने कहा कि देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है, जहां पिछड़े वर्ग की इतनी ज्यादा जातियां हों। मालवा में अलग जातियां हैं, निमाड़ में अलग, महाकौशल हो या बुंदेलखंड, हर क्षेत्र में अलग-अलग जातियां-बोलियां हैं। हमें क्षेत्र के अनुसार स्थानीय मुद्दों को उठाना चाहिए। मालवा के मुद्दे बुंदेलखंड में नहीं चल सकते। बाबा साहब आम्बेडकर ने इस अनेकता वाले देश को ऐसा संविधान दिया, जिससे हम एक झंडे के नीचे खड़े हैं। लेकिन, हमारा देश और संविधान गलत हाथों में जा रहा है। देश को बांटा जा रहा है। मप्र कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने कहा कि जो विचारधारा अंग्रेजों की दलाली करती रही और जो लोग नहीं चाहते थे कि देश आजाद हो, और इस देश का गरीब आजादी की सांस ले। आज इसी विचारधारा के हाथ में देश और प्रदेश की सत्ता है।

Related Articles

Back to top button