ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का तेजी से हो रहा डिजिटलीकरण

रायपुर । मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर नागरिक सेवाओं को आनलाइन कर दिया गया है। मंडल के कामकाज का तेजी से डिजिटलीकरण हो रहा है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त डा. अय्याज तंबोली ने बताया कि सभी प्रक्रियाओं का सरलीकरण करते हुए आनलाइन पंजीयन, भुगतान व आवंटन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। भवनों की किस्त, रखरखाव शुल्क, जलकर आदि की राशि, एमआर बुक के स्थान पर पीओएस मशीन के माध्यम से प्राप्त की जा रही है। वर्तमान में मंडल की 44 परियोजनाओं में संपत्तियों का विक्रय आनलाइन वेबसाइट/एप के माध्यम से किया जा रहा है। कुल 796 संपत्तियों का विक्रय आनलाइन माध्यम से किया गया है।

बैठक में रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 2544 आवास पूर्ण हो चुके हैं। इंद्रप्रस्थ योजना फेस-दो में 2416 ईडब्ल्यूएस व एलआइजी फ्लैट्स का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। कमल विहार योजना सेक्टर-चार में 128 ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निर्माण हो गया है।

Related Articles

Back to top button