ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

मध्य प्रदेश की राजनीति गर्माहट, दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक तो भाजपा नेता भोपाल में बैठे

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीति का माहौल गर्माने लगा है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ उच्च स्तरीय बैठक की तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से बैठकों का दौर चल रहा है। आज रात को भी कांग्रेस हाईकमान के साथ मध्य प्रदेश के नेताओं की बैठकें होने वाली हैं। मध्य प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है और भाजपा-कांग्रेस के नेताओं की बैठकें चल रही हैं। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आज दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर तीर्थ दर्शन ट्रेन को रवाना करने के बाद पहुंचे। सीएम चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बीच यहां बैठक हुई। बताया जाता है कि इसमें 22 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। शाह का भोपाल में तीन घंटे का कार्यक्रम है जिसमें से सबसे बड़ा कार्यक्रम तेंदूपत्ता संग्राहक का होगा। प्रदेश भर के एक लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के इस कार्यक्रम में आने की संभावना है। तेंदूपत्ता संग्राहकों में बड़ा गरीब तबका आता है और इस कार्यक्रम से भाजपा उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बताया जाता है कि शाह के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधन करने का एक और कार्यक्रम बनाए जाने की कवायद भी चल रही है लेकिन अभी तक शाह का तीन घंटे का ही संक्षिप्त दौरा फाइनल हुआ है।

दिल्ली में जमे कांग्रेस नेता, हाईकमान से अलग-अलग मुलाकात

वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीति आज दिल्ली में गरमाई हुई है। वहां पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पहुंचे हुए हैं लेकिन वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने अपना आज रात इंदौर पहुंचने का कार्यक्रम भी परिवर्तित कर दिया है। इन दोनों नेताओं की अलग-अलग समय दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात हुई। कमलनाथ की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। करीब एक घंटे तक उनके बीच चर्चा हुई जिसमें प्रदेश के अलावा देश के वर्तमान हालातों, ताजा राजनीतिक परिस्थितियों, सांप्रदायिक घटनाओं, उपचुनावों के नतीजों और संगठन से जुड़़े विषयों पर चर्चा की गई। वहीं, दिग्विजय सिंह ने भी पूर्वान्ह और अपरान्ह में हाईकमान से मुलाकात की। उन्होंने बैठकों के सिलसिला चलते रहने की वजह से आज दिल्ली से इंदौर पहुंचने के अपने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। मध्य प्रदेश के नेताओं ने एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक, संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की।

Related Articles

Back to top button