ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

इंदौर में अफसरों के सामने बहू-बेटे की शिकायत करते-करते बेहोश हो गई वृद्धा

 इंदौर।   शहर के खंडवा रोड स्थित गणेश नगर निवासी बुजुर्ग दंपती हीराचंद खत्री और पूनम खत्री ने मंगलवा को कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में अपनी बहू और बेटे के खिलाफ शिकायत की। बुजुर्ग महिला ने रोते-राेते बहू और बेटे की शिकायत की कि वे हमारा ध्यान नहीं रखते और बहू मारपीट करती है। उसने हमारे ही खिलाफ झूठी शिकायत कर दी है। भंवरकुआं पुलिस ने भी झूठा मुकदमा दर्ज किया है। बताते-बताते महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। इस पर जनसुनवाई में हलचल मच गई। अपर कलेक्टर पवन जैन ने तुरंत कर्मचारियों को बुलाया। जनसुनवाई में मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने महिला को उठाया और कुर्सी पर बिठाया और उसे पानी पिलाया, तब वह होश में आई। शिकायकर्ताओं ने बताया कि बहू ने हमारे खिलाफ दहेज प्रताड़ना की झूठी शिकायत कर दी है। बेटा भी बहू के साथ है। बहू और बेटे से हमारा मकान खाली करवा दिया जाए, ताकि हम मकान का एक हिस्सा किराए पर देकर अपना गुजारा कर सकें। बुजुर्ग दंपती के साथ सहयोग के लिए अधिवक्ता विजयेंद्र गेहलोत भी आए थे। अपर कलेक्टर ने नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा को निर्देश दिए कि दंपती की बहू और बेटे को समझाया जाए और भरण-पोषण अधिनियम के तहत बुजुर्ग दंपती की समस्या का समाधान किया जाए। बताया जाता है कि नायब तहसीलदार ने गणेश नगर पहुंचकर बहू को समझाया लेकिन वह भंवरकुआं थाने पर गई शिकायत वापस लेने को तैयार नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button