ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
खेल

बैंगलोर के खिलाफ मैच हारने के बाद राहुल पर लगा जुर्माना

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल के लिए मंगलवार का दिन बेहद खराब रहा। पहले उनकी टीम आरसीबी के खिलाफ मैच हार गई। इसके बाद उन पर जर्माना भी लगाया गया है। आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के चलते लोकेश राहुल और उनके साथी मार्कस स्टोइनिस पर कार्रवाई हुई है। राहुल पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया है, जबकि स्टोइनिस को फटाकर लगाकर छोड़ दिया गया। दोनों खिलाड़ियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों खिलाड़ियों ने क्या गलती की थी। स्टोइनिस मैच के दौरान अंपायर के साथ बहस करते दिखे थे। आरसीबी के गेंदबाज जोस हेजलवुड गेंदबाजी कर रहे थे और स्टोइनिस क्रीज पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने अंपायर के साथ बहस की थी। संभवतः इसी वजह से उनको फटकार लगाई गई है। आईपीएल की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दोनों खिलाड़ियों लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है।आईपीएल आचार संहित के उल्लंघन के मामले में लेवल एक के अपराध में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है और खिलाड़ी इसे स्वीकार करने के लिए बाध्य होते हैं।

Related Articles

Back to top button