ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मध्यप्रदेश

ट्रक और बस की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 42 यात्री घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक रोड एक्सीडेंट में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खुरई थाना क्षेत्र में एक बस और ट्रक की आमने सामने से हुई। भीषण टक्कर में दोनों वाहनों के ड्राइवरों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं बस में सवार एक महिला की भी जान चली गयी। घटना में बस में सवार दो दर्जन से अधिक लोगो को गंभीर चोट आई है जिन्हें खुरई के सिविल अस्ताल पहुंचाया गया, जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।

खुरई-खिमलासा रोड पर घंगार गांव के पास हुई बस और ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस के ड्राइवर और एक महिला यात्री सहित ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना में बस में सवार लगभग दो दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें खुरई के सिविल अस्पताल भेज गया जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन कि मदद से सड़क के किनारे कर यातायात शुरू कराया गया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार बस खुरई से खिमलासा जा रही थी और बस में अधिकतर स्थानीय यात्री ही सवार थे।

Related Articles

Back to top button