ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
मध्यप्रदेश

BJP के बदजुबान विधायक ! कांग्रेस के सीनियर नेताओं को कहे अपशब्द

 ग्वालियर। मध्य प्रदेश में एक बीजेपी के बदजुबान विधायक प्रीतम लोधी हैं। जिन्होनें कांग्रेस के सीनियर ओर बुजुर्ग नेताओं को लेकर अपशब्द कहा है। प्रीतम लोधी ने कहा है, कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस को चंबल की गहराइयों में डूबो दिया, राहुल जी कहां से इसको ऊपर ला पाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस समय तो आपको पता ही है… भारतीय जनता पार्टी बिल्कुल राम राज्य स्थापित करना चाह रही है पूरे देश के अंदर, भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है, इसमें तो चंबल की गहराइयों में कांग्रेस के जितने भी बुड्ढे ठुड्डे नेता हैं कांग्रेस के, सब दफन हो गए चंबल की गहराइयों में, ये अब नहीं निकलने वाले, गई 25 साल के लिए कांग्रेस।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के चुनाव लड़ने पर भी विधायक प्रीतम लोधी ने तंज कसा। वहीं बिना नाम लिए दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। प्रीतम ने कहा कि ये बुड्ढे ठुड्डे क्या काम है… ये बंटाधार ये क्या काम के, अब ये घर बैठ जाए, चैन की नींद सोए ये, ये बाहर निकले तो जनता ने इनको घेरा और चंबल की गहराइयों में पटका।

वहीं ग्वालियर लोकसभा सीट पर पूर्व विधायक केपी सिंह कक्का जू के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा.. कि वे पिछोर से भाग गए शिवपुरी में पटक लिया, शिवपुरी से इधर भागेंगे तो हम इन्हें मुरैना से धौलपुर के बीच चंबल में दफन करेंगे।

Related Articles

Back to top button