ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
छत्तीसगढ़

भिलाई में आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई

बिजली विभाग मेंटेनेंस के चलते रविवार को ढांचा भवन फीडर से 8 घंटे तक बिजली सप्लाई नहीं देगा। मई के महीने में सुबह से लेकर शाम बिजली की कटौती से लोगों को खासी परेशानी होगी। अधिकारियों का कहना है उन्होंने इसकी सूचना सभी को दे दी है। लोग सुबह 9 बजे से पहले अपना सारा काम निपटा लें। ईई सीमा बघेल ने बताया कि जामुल के पास कचरा ग्राउंड का टावर डैमेज हो गया है। इसको फिर से खड़ा करने का काम किया जाना है। इसके चलते 132, 133 केवी की लाइन को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके चलते ढांचा भवन छावनी की सप्लाई बंद रहेगी। इसे देखते हुए ढांचा भवन फीडर को भी बंद किया जा रहा है।

ईई बघेल का कहना है कि भीषण गर्मी में काफी परेशानी होगी। बिजली विभाग खुद इस बात से परेशान है कि वह इतने सारे कनेक्शन धारकों को एक साथ कैसे मैनेज करेगा। लोगों से अपील की गई है कि वह इसमें अपना सहयोग दें। सुबह जल्दी उठकर रोजाना के कार्य जल्द निपटा लें और पानी स्टोर करके रख लें। विभाग की कोशिश रहेगी वह जल्द से जल्द मेंटेनेंस का कार्य पूरा करके बिजली सप्लाई दे सके।

Related Articles

Back to top button