ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
विदेश

जानें माइक्रोब्‍लॉगिंग प्‍लेटफार्म Twitter पर कैसे होगा US के नए राष्‍ट्रपति का स्‍वागत

सैन फ्रांसिस्‍को। माइक्रोब्‍लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर (Twitter) ने अपने प्‍लेटफार्म पर अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति जो बाइडन के स्‍वागत के लिए योजना बना ली है। इसके तहत 20 जनवरी को शपथ लेने वाले निर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडन के लिए @POTUS (President of the United State) और @WhiteHouse का अकाउंट बिल्‍कुल नया बनाया जाएगा। कुल मिलाकर इस अकाउंट की शुरुआत जीरो फॉलोअर्स के साथ की जाएगी।

दरअसल ट्विटर का इरादा  प्‍लेटफार्म पर मौजूद पुराने  @POTUS व @WhiteHouse अकाउंट व फॉलोअर्स को नई सरकार तक ट्रांसफर करने का नहीं है। यह जानकारी बाइडन के डिजिटल डायरेक्‍टर रॉब फ्लाहर्टी (Rob Flaherty) ने दी।  फिलहाल POTUS के करीब 3 करोड़ 32 लाख फॉलोअर हैं वहीं WhiteHouse के 2 करोड़ 60 लाख फॉलोअर हैं। The Verge के अनुसार ऐसा ही कुछ  Twitter ने वर्ष 2017 में किया था जब ओबामा प्रशासन से अकाउंट ट्रंप प्रशासन को दिया गया।

अगले साल के 20 जनवरी के बाद ट्विटर पर   ट्रंप को मिलने वाला विशेषाधिकार खत्‍म हो जाएगा और उनके ट्वीट को उसी तरह लिया जाएगा जैसे अन्‍य यूजर्स का। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है, ‘ उस  वक्‍त 2017 में ट्विटर ने ओबामा प्रशासन के दौरान किए गए ट्वीट व फॉलोअर्स का अर्काइव बना नए प्रशासन के लिए अकाउंट बनाया गया। साथ ही पुराने ट्वीट को छोड़ सभी पुराने फॉलोअर्स को रिकवर किया गया था।’ वॉल स्‍ट्रीट जर्नल ने बताया कि फॉलोअर्स की वापसी को लेकर बाइडन टीम व ट्विटर के बीच विवाद था।  Twitter के अनुसार,  @VP, @FLOTUS, @PressSec, @Cabinet व LaCasaBlanca के भी फॉलोअर्स को हटा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button