ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मनोरंजन

रॉ एजेंट बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, सबसे ख़तरनाक ऑपरेशन को पर्दे पर देंगे अंजाम

नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा अब एक स्पाई एजेंट के रोल में बड़े पर्दे पर दिखायी देंगे। मिशन मजनू के नाम से बन रही फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। सिद्धार्थ ने इसे सोशल मीडिया में शेयर कर फ़िल्म से इंट्रोड्यूस करवाया है। सत्तर के दशक में स्थापित इस कहानी में सिद्धार्थ रॉ एजेंट के किरदार में दिखेंगे।

फ़र्स्ट लुक पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा रेट्रो लुक में हैं और उन्हें रिवॉल्वर थामे दिखाया गया है। बैकग्राउंड में जलती हुई बिल्डिंग और तबाह के दृश्य नज़र आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है- भारत के सबसे बड़े कोवर्ट ऑपरेशन की अनकही कहानी। इस पोस्टर को ट्विटर शेयर करके सिद्धार्थ ने लिखा- दुश्मन की हदों में हमारी इंटेलीजेंस एजेंसी द्वारा अंजाम दिया गया सबसे ख़तरनाक कोवर्ट ऑपरेशन। मिशन मजनू का फ़र्स्ट लुक पेश है।

इस फ़िल्म में दक्षिण भारत की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना फीमेल लीड में नज़र आएंगी। रश्मिका का यह बॉलीवुड डेब्यू है। रॉनी स्क्रूवाला और अमर बुटाला इसका निर्माण कर रहे हैं, जबकि शांतनु बागची मिशन मजनू के निर्देशक हैं। विज्ञापन फ़िल्मों को निर्देशित करते रहे शांतनु की यह पहली फीचर फ़िल्म है। मिशन मजनू की रिलीज़ डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

मिशन मजनू 1970 के दशक में हुई वास्तविक घटनाओं से प्रेरित फ़िल्म है, जब भारतीय इंटेलीजेंस एजेंसी ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर एक साहसी मिशन को अंजाम दिया था। परवेज शेख, असीम अरोरा और सुमित बठेजा ने फ़िल्म की कहानी लिखी है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा फ़िलहाल करण जौहर की फ़िल्म शेरशाह की शूटिंग कर रहे हैं, जो कारगिर वॉर हीरो परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक फ़िल्म है। इसमें कियारा आडवाणी फीमेल लीड रोल में हैं। फ़िल्म का निर्देशन विष्णुवर्धन कर रहे हैं, जबकि करण जौहर निर्माता हैं। यह फ़िल्म इसी साल रिलीज़ होने वाली थी, मगर कोविड-19 पैनडेमिक की वजह से शूटिंग पूरी ना हो पाने की वजह से अब अगले साल आएगी।

2020 में सिद्धार्थ की कोई फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई। 2019 में उनकी दो फ़िल्में जबरिया जोड़ी और मरजावां आयी थीं, जिनमें से मरजावां ही सफल रही थी।

Related Articles

Back to top button