ब्रेकिंग
Indore News Today: होटल एसेंशिया में गरबा आयोजन पर पुलिस की गाज, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था के चलते एस... Barotha Police Station News: इंस्टाग्राम मैसेज से संपर्क कर घर में घुसा था आरोपी, पोक्सो एक्ट के तहत... Crime News: चौक इलाके में बेची थीं सोने की चेन और ब्रेसलेट, वीडियो में कबूलनामा आया सामने Singrauli Crime News: रिश्वतखोर बाबू की करतूत बेनकाब, रीवा लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार MP Congress Ghar Wapsi Campaign: मध्य प्रदेश कांग्रेस का 'घर वापसी' अभियान शुरू, 600 से अधिक नेताओं ... Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता...
देश

उत्तर भारत में गिरा पारा, अगले 4 दिनों में दिल्ली में शीतलहर का अलर्ट

नई दिल्ली। बर्फीली हवाओं की वजह से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तर प्रदेश में घने कोहरो देखने को मिल रहा है। प्रदेश में ठंड के कारण 75 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर मौत हो गई है, जबकि ओडिशा में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। भारत के मौसम विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले चार दिनों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

कश्मीर में भी ठंड की स्थिति बनी हुई है। घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते तक मौसम के शुष्क और ठंडा रहने की संभावना जताई है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है। अधिकारियों ने कहा कि घाटी में रात के तापमान में गिरावट जारी है, वहीं कुछ स्थानों पर पारे में मामूली सुधार भी हुआ है। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पर्यटक स्थल का पारा भी पिछली रात के न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जो शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम है

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि प्रदेश में न्यून्तम तापमान चुर्क (सोनभद्र) का 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे अधिक तापमान झांसी में 27.1 डिग्री दर्ज किया गया।

रात के समय घर के अंदर ही रहने का सुझाव 

आंतरिक ओडिशा में ठंड से सामान्य जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। फूलबनी में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया और यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान बन गया। मौसम कार्यालय ने अगले 24 घंटों के दौरान पांच जिलों में कड़ाके की ठंड जारी रहने की चेतावनी दी है। राज्य के 13 स्थानों पर रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। ठंड की स्थिति को देखते हुए आईएमडी ने लोगों से रात के समय घर के अंदर ही रहने का सुझाव दिया है।

राजस्थान में रात के तापमान में मामूली इजाफा

राजस्थान के कई हिस्सों में रात के तापमान में मामूली इजाफा हुआ है, वहीं चुरू मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान भी सर्द स्थितियों के बने रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रहने और ठंडी हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

Related Articles

Back to top button