ब्रेकिंग
Deoghar Police Crime Plan: देवघर में अपराध मुक्त माहौल के लिए पुलिस की खास रणनीति, जानें क्या है नया... दिल्ली ने झारखंड को फिर ठगा!" बजट 2026 पर झामुमो का तीखा प्रहार, विशेष पैकेज न मिलने पर जताई नाराजगी नवा रायपुर में इंटरनेशनल गोल्फ की गूंज! 'छत्तीसगढ़ ओपन' का आगाज, अरुण साव बोले- "खेलों का हब बनेगा र... सोशल मीडिया की 'शान' ने पहुंचाया जेल: मालकिन के जेवर पहनकर पोस्ट की फोटो, 20 लाख की चोरी के आरोप में... छत्तीसगढ़: दुर्ग में धर्म परिवर्तन का खेल उजागर, लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में 2 महिलाएं गिर... बलौदाबाजार ने रचा इतिहास: पीएम आवास योजना में बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला, कई चरणों में हासिल किया ... बजट 2026 पर भड़के दीपक बैज: "दिल्ली ने फिर छीना छत्तीसगढ़ का हक, यह केवल उद्योगपतियों को खुश करने वा... माघ पूर्णिमा पर छत्तीसगढ़ में आस्था का सैलाब: बलौदाबाजार मेले के लिए CM ने बढ़ाया बजट, कबीरधाम में उ... बजट 2026 पर भड़के राकेश टिकैत: "यह किसानों-युवाओं के साथ धोखा है", बीकेयू ने बताया 'कॉरपोरेट का बजट Union Budget 2026: 'विकसित भारत का रोडमैप है यह बजट', डिप्टी सीएम अरुण साव ने की तारीफ; मंत्री लक्ष्...
व्यापार

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! अब DA में होगी 13% बढ़ोतरी, मिलेगा तीन महीने का एरियर

7th Pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार ने अभी हाल में ही 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा किया है. इसके बाद सरकार ने 5वें और 6वें वेतन आयोग वाले कर्मचारियों को भी तोहफा दिया है. अब इन कर्मचारियों के डीए में 13% की बढ़ोतरी कर उन्हें भी बाकी केंद्रीय कर्मचारियों के जितना डीए  दिया जाएगा. दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों में कुछ ऐसे भी कर्मचारी हैं जिन्हें अब तक 7वें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल रहा है.

वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला

वित्‍त मंत्रालय के व्‍यय विभाग के अनुसार, 5वें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों का DA फीसदी से बढ़कर 381 फीसदी हो जाएगा, जबकि 6वें वेतन आयोग के तहत काम करने वाले कर्मचारियों का DA 196 फीसदी से बढ़ाकर 203 फीसदी किया जाएगा. यानी इसमें 7% की बढ़ोतरी होगी. आपको बता दें कि इन कर्मचारियों को भी बढ़े हुए डीए का फायदा जनवरी, 2022 से लागू होगा. इन कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी दिया जाएगा.

7वें वेतन आयोग में हुई थी 3% बढ़ोतरी

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल में, कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद कर्मचारियों का डीए बढ़ कर कुल 34% हो गया है. कर्मचारियों को जनवरी से इसका लाभ दिया जाएगा. इसके साथ ही, उन्हें 3 महीने का एरियर भी दिया जाएगा. महंगाई भत्‍ता बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों के अन्य भत्ते भी बढ़ जाएंगे. इससे ट्रेवल अलाउंस और हाउस रेंट अलाउंस में भी इजाफा होगा.

महंगाई भत्ते की गणना कैसे?

आपको बता दें कि कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते या डीए में बढ़ोतरी की गणना उनकी बेसिक सैलरी के आधार पर की जाती है. यानी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 21 हजार उपये हैं तो अब उसे 31% की जगह 34% के हिसाब से डीए दिया जाएगा. यानी अब बेसिक सैलरी का 34 फीसदी राशि जोड़कर वेतन में दी जाएगी. इसके अलावा बाकी भत्तों में भी बढ़ोतरी होने के कारण कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा.

कर्मचारियों को नहीं मिल रहा 7th Pay का लाभ

अब जानते हैं कि किन कर्मचारियों को अब तक 7 वां वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल रहा था. केंद्रीय विभागों अथवा स्‍वायत्‍त संस्‍थाओं में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को अभी तक 7वें वेतन आयोग में शामिल नहीं किया गया है. 5वें और 6वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत काम करने वाले इन कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने एकमुश्‍त 7 से 13 फीसदी तक डीए बढ़ाकर बंपर फायदा दिया है. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी.

Related Articles

Back to top button