ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
महाराष्ट्र

ईद के दिन ही महाराष्ट्र के मंदिरों में महाआरती करेगी मनसे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के बयान से शुरू हुआ लाउडस्पीकर विवाद महाराष्ट्र में और गहराता दिखाई दे रहा है। राज ठाकरे की पार्टी तीन मई यानी ठीक ईद के दिन ही पूरे महाराष्ट्र के मंदिरों में एक साथ महाआरती करेगी।मनसे नेता बाला नांदगांवकर ने कहा है कि उनकी पार्टी मौजूदा कानून, या कोई नया दिशानिर्देश हो तो उसके तहत पुलिस से महाआरती आयोजित करने की अनुमति मांगेगी। बता दें कि एक दिन पहले ही नासिक के पुलिस आयुक्त ने मस्जिदों में अजान शुरू होने से 15 मिनट पहले और अजान खत्म होने से 15 मिनट बाद तक मस्जिदों से 150 मीटर की दूरी तक लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा या कोई और भजन गाने पर रोक लगा दी है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने भी लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा गाए जाने पर सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं।

Related Articles

Back to top button