ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा ने कहा, खरगोन के गुनहगार कानून से बच नहीं पाएंगे

भोपाल।   मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि खरगोन का कोई भी गुनहगार कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा। वीडियो फुटेज की मदद से अब तक 154 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। समाज के दुश्मनों का कोई धर्म नहीं होता। ऐसे लोग दंगाई होते हैं और दंगाइयों के साथ जैसी सख्ती की जानी चाहिए वैसी ही की जा रही है। दो आरोपितों मोहसिन और नवाज पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। इन दोनों का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। पत्थर फेंकने वाले तेजू नाम के आरोपित को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। खरगोन में एसपी पर गोली चलाने वाले की भी पहचान हो गई है।

कमल नाथ और प्रशांत किशोर पर निशाना

गृहमंत्री ने पूर्व सीएम कमल नाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि आशीर्वाद की उम्र में वे अधिकारियों को धमका रहे हैं। भजन की उम्र में गजल गाना ठीक नहीं होता। वहीं प्रशांत किशोर को लेकर कहा कि जो लोग जनता से नहीं सीखे औ उन्हें सिखाएंगे पीके।

एक्सइ वेरिएंट को लेकर सरकार अलर्ट

कोरोना को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि एक्सइ वेरिएंट को लेकर सरकार पूरी तरह से अलर्ट है और इसकी पहचान करने के लिए मध्य प्रदेश में जीनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 6 नए केस आए हैं, वहीं 10 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश में कुल एक्टिव केस 45, संक्रमण दर 0.08% और रिकवरी रेट 98.70% है।

22 मार्च को मध्य प्रदेश आ रहे गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ओजस्वी वक्ता और तेजस्वी व्यक्तित्व के धनी अमित शाह ने देश की वर्षों से लंबित कई समस्याओं का निवारण किया है। 22 अप्रैल को वे मध्य प्रदेश पधार रहे हैं। पूरा प्रदेश पलक-पांवड़े बिछाकर ऐसे बिरले व्यक्तित्व की अगवानी के लिए आतुर है।

Related Articles

Back to top button