ब्रेकिंग
Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्... Madhya Pradesh Tribal Protest: एमपी में आदिवासी मकान टूटने के मामले पर गरमाई सियासत, मुख्यमंत्री मोह... Raipur News: नीदरलैंड से 7200 किलोमीटर का सफर तय कर रायपुर पहुंची बेटी, मां की तलाश में जुटी मार्मिक... Vaibhav Suryavanshi Warning to Paparazzi: “रील के चक्कर में ठुक जाओगे”, युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी... Yes Bank AT-1 Bond Case: यस बैंक को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 8,415 करोड़ के बॉन्ड राइट-ऑफ मामले म... Delhi High Court on CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के तिरंगा मार्च पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कनॉट ... IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में बारिश... Delhi CJP Protest Traffic Advisory: कनॉट प्लेस में CJP के ‘तिरंगा मार्च’ को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जा... Election Commission SSR Update: चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में विशेष संक्षिप्त संशोधन (SSR) की घोषणा क...
देश

देश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, कल की तुलना में 66% ज्यादा केस, 40 की मौत, एक्टिव मामले भी बढ़े

Covid-19 Update: देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी दिखने को मिल रहा है. हेल्थ मिनिस्ट्री (Health Minry) के डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 2,067 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ भारत में Covid-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,47,594 हो गई.

देश में कोरोना के एक्टिव मामले

हेल्थ मिनिस्ट्री द्वारा सुबह 8 बजे अपडेट किए आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी कोरोना वायरस के 12,340 एक्टिव मामले हैं. वहीं देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,22,006 हो गई है.

एक्टिव केस बढ़े

मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में अभी एक्टिव मामलों में कुल संक्रमणों का 0.03 फीसदी है, जबकि नेशनल रिकवरी रेट 98.76 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक्टिव केसलोड में 480 नए मामलों की वृद्धि हुई है.

हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.49 फीसदी और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.38 फीसदी दर्ज की गई थी.

देश में अभी तक कोरोना वायरस से ठीक होने वालों कुल संख्या बढ़कर 4,25,13,248 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.21 फीसदी दर्ज की गई है.

वैक्सीनेशन के आंकड़ा

भारत में कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे देशव्यापी Covid 19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत 186.90 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी है.

Related Articles

Back to top button