ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
व्यापार

बुढ़ापे के खर्चे की नो टेंशन! इन Government Scheme से हर महीने होगी इनकम, देखें डिटेल्स

Retirement Plan: रिटायरमेंट के बाद के खर्चे को लेकर लोगों को हमेशा ही चिंता बनी रहती है. दरअसल, रिटायरमेंट के बाद अक्सर ही लोगों को पैसों की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में सुरक्षित भविष्य के लिए सही समय पर सही स्कीम में निवेश करना बेहद जरूरी है. सीनियर सिटीजंस को अपने सुरक्षित भविष्य के लिए और बुढ़ापे की जरूरतों को पूरा करने के लिए अभी से सही बचत प्लान में निवेश करना जरूरी है. ऐसे में सरकार की कई चुनिंदा स्कीम्स आपको अच्छा रिटर्न दे सकती है. आइये जानते हैं इन स्कीम्स के बारे में.

रिटायरमेंट के बाद खर्चे की नो टेंशन!

आजकल मार्केट में ऐसे कई बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हैं जो एक वरिष्ठ नागरिक के रेगुलर इनकम को मेनटेन करने में मदद करेंगे. लेकिन कई बार ये तय करना मुश्किल हो जाता है कि आखिर पैसा कहां लगाएं? तो आइये जानते हैं उन खास स्कीम्स के बारे में जो आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती हैं.

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना

भारतीय डाकघरों से या सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के माध्यम आप एससीएसएस (SCSS) में निवेश कर सकते हैं. इसमें आप अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए 15 लाख का निवेश कर सकते हैं. इसकी मैच्योरिटी अवधि पांच साल की होती है. लेकिन अगर आप चाहें तो इसे तीन साल तक और बढ़ाया जा सकता है. इसमें आप कोई भी त्रैमासिक भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं. फिलहाल इस पर 7.40% प्रति वर्ष की दर से ब्याज दिया जा रहा है.

आरबीआई फ्लोटिंग रेट बॉन्ड

बुढ़ापे को सुरक्षित रखने के लिए आप आरबीआई फ्लोटिंग रेट बॉन्ड में 15 लाख या उससे अधिक का निवेश कर सकते हैं. इस बॉन्‍ड में कम से कम 1,000 रुपये के निवेश किया जा सकता है. इसमें निवेश की अधिकतम कोई सीमा नही है और इसमें अभी 7.15% प्रति वर्ष ब्याज दिया जा रहा है.

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

सरकार की तरफ से चलाई जा रही ये स्कीम सीनियर सिटीजन के लिए है. इसमें 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोग निवेश कर सकते हैं. इस सरकारी योजना में उम्र की अधिकतम सीमा नहीं है. इसमें आप अधिकतम 15 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं. इसमें आप एकमुश्त रकम निवेश कर सकते हैं. इसमें सालाना पेंशन के लिए आप कम से कम 1,44,578 रुपए लगा सकते हैं. जबकि अधिकतम खरीद रेट 14,45,783 रुपए है. PMVVY स्कीम आपको प्रीमैच्योर विद्ड्रॉल की सुविधा भी देती है

नेशनल सेविंग्स स्कीम

पोस्ट ऑफिस की स्कीम हमेशा ही सिक्योर और सुरक्षित माना जाता है. आप इसके नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम में निवेश करके आप बढ़िया रिटर्न पा सकते हैं. इसमें सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत आयकर में भी छूट हासिल की जा सकती है. इस NSC स्कीम में आपको सालाना 6.8 फीसदी ब्याज मिलेगा. इस स्कीम के तहत किया जाने वाला भुगतान सिर्फ मैच्योरिटी पर होता है.

Related Articles

Back to top button