ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में तिहरा हत्याकांड, बदमाशों ने दंपत्ति समेत पड़ोसी महिला का किया मर्डर

शिवपुरी। अज्ञात बदमाशों ने रविवार-सोमवार की रात तीन लोगों की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने जेवर और 10 हजार रुपये लूट लिए। शिवपुरी जिले के ग्राम राऊटौरा में हुई इस वारदात में एक दंपत्ति और एक अन्य महिला की हत्या की गई है। हत्या लूट के इरादे से की गई प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

नाक-कान में पहने जेवर भी लूट ले गए

जानकारी के अनुार ग्राम राऊटौरा निवासी सीतराम पुत्र रामलाल लोधी उम्र 65 साल व उसकी पत्नी मुन्नी उम्र 60 साल अपनी झोंपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर महिला के नाक, कान में पहने हुए जेबर सहित घर में रखे करीब दस हजार रुपये लूट लिए।

पड़ोस की महिला की भी हत्या

इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला के घर पहुंचे और उसके भी जेबर लूट कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह उस समय लगी जब मृतकों के बच्चे वहां पहुंचे।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला लूट के लिए हत्या करने का प्रतीत हो रहा है।

Related Articles

Back to top button