ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

नोएडा: सेक्टर-21 में फिल्म सिटी बसाने का प्रस्ताव, UP सरकार को भेजी योजना

नई दिल्ली/नोएडाः गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने नोएडा या जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर फिल्म सिटी बनाने के लिये दो प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेजे हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे के सेक्टर- 21 में 1,000 हेक्टेयर जमीन फिल्म सिटी के लिए प्रस्तावित की है। वहीं, नोएडा प्राधिकरण की करीब 500 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की है।

गौरतलब है कि 18 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में मंडलीय समीक्षा के दौरान गौतमबुद्ध नगर जिले में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की थी। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा चिह्नित की गई जमीन 162, 164, 165 और 166 सेक्टरों में है। माहेश्वरी ने कहा, “लगभग 200 एकड़ जमीन उपलब्ध है और बाकी खरीदी जानी है। फिल्म सिटी परियोजना का प्रस्ताव सोमवार को हमारे पास भेजा गया था।”

Related Articles

Back to top button