ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

देवास में पुलिस कस्‍टडी में युवक की मौत पर राजनीति शुरू, राहुल गांधी ने कहा ये हत्‍या

देवास। जिले के सतवास पुलिस थाने में हुई युवक की मौत के मामला तूल पकड़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर घटना का विरोध जताया है। गांधी ने इसे हत्या करार दिया है।

इसके पहले रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कांग्रेस जनों ने सतवास थाने के बाहर धरना दिया था। पूरे थाना स्टाफ को निलंबित करने की मांग की थी।

हंगामे के चलते पोस्टमार्टम भी रविवार देर रात को हुआ। सोमवार को अंत्येष्टि हुई। मामले में सतवास थाना प्रभारी आशीष राजपूत को निलंबित किया जा चुका है। न्यायिक जांच की जा रही है।

  • इस मामले की गूंज अब दिल्ली तक पहुंची है। सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंटरनेट मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट लिखी।
  • इसमें कहा कि एक तरफ मध्यप्रदेश के देवास में दलित युवक की पुलिस कस्टडी में हत्या की गई। दूसरी तरफ ओडिशा के बालासोर में आदिवासी महिलाओं को पेड़ से बांधकर पीटा गया है।
  • ये दोनों घटनाएं दुखद, शर्मनाक और अत्यंत निंदनीय हैं। भाजपा की मनुवादी सोच के कारण उनके शासन वाले राज्यों में एक के बाद एक इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
  • सरकार की शह के बिना ये संभव नहीं है। देश के बहुजनों के साथ ऐसी बर्बरता किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • हम उनके साथ हैं, उनके संवैधानिक अधिकारों के लिए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे।
  • बता दें कि शनिवार देर शाम को सतवास थाने में बयान के लिए बुलाए गए युवक मुकेश लोंगरे (35) ने विवेचक कक्ष में फांसी लगा ली। युवक के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी।
  • इसकी जांच के चलते पुलिस ने युवक को बयान के लिए बुलाया था।
  • बयान लिखने की कार्रवाई चल ही रही थी कि युवक ने अपने गमछे से खिड़की से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
  • यह देख पुलिसकर्मियों ने उसे फंदे से अलग किया और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने जांच करके मृत घोषित कर दिया।
  • जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद देवास से सतवास पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
  • युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद थाना परिसर में स्वजनों व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस पर युवक से मारपीट, प्रताड़ना के आरोप लगाए।
  • यह भी कहा कि घटना की उनको सूचना तक नहीं दी गई और शव को अस्पताल में छोड़कर आ गए। मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

Related Articles

Back to top button