ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
विदेश

रूसी रॉकेट हमले में यूक्रेन की अभिनेत्री ओक्साना की मौत

कीव । यूक्रेन की मशहूर अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स  की कीव में एक आवासीय इमारत पर रूसी रॉकेट हमले में मौत हो गई है। वह 67 साल की थीं। यूक्रेनी राजधानी से प्रकाशित एक अंग्रेजी भाषा के दैनिक समाचार पर अपनी रिपोर्ट के आधार पर डेडलाइन ने कहा कि श्वेत्स ने दशकों तक थिएटर और फिल्म में काम किया था और उनके इन्हीं प्रयासों की वजह से उन्हें यूक्रेन के सर्वोच्च सम्मानों में से एक प्राप्त हुआ था, जिसका शीर्षक मोटे तौर पर अनुवादित है- यूक्रेन के सम्मानित कलाकार। यह सम्मान केवल देश के सबसे कुशल कलाकारों में से एक को दिया जाता है। यह वर्णन करने से पहले कि अभिनेत्री की मौत कैसे हुई, अपनी घोषणा में यंग थियेटर ने श्वेत्स के निधन पर अपूरणीय दु:ख व्यक्त किया। श्वेत्स का जन्म 10 फरवरी, 1955 को हुआ था। उन्होंने इवान फ्रेंको थिएटर और कीव स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ थिएटर आर्ट्स में थिएटर स्टूडियो से स्नातक किया था। यंग थिएटर के साथ अपने समय के अलावा, श्वेत्स ने टेरनोपिल म्यूजिक एंड ड्रामा थिएटर और कीव थिएटर में काम किया था।

Related Articles

Back to top button