ब्रेकिंग
खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500...
देश

चुनाव होने हैं इस कारण इन जगहों पर भड़क रही हिंसा : संजय राउत 

मुंबई । दिल्ली की जहांगीरपुरी हिंसा पर शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि जिस तरह से देश के दो बड़े शहरों में दंगों का माहौल बनाया जा रहा है, वह दुखद है। दिल्ली में नगर निकाय चुनाव होने हैं, इसकारण इसतरह के हालात बनाए जा रहे हैं। मुंबई में भी बीएमसी के चुनाव होने हैं।
बता दें कि हनुमान जयंती के बाद लगातार चौथे दिन भी जहांगीरपुरी इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। मंगलवार की सुबह सामान्य गतिविधियां देखी गईं, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आने के बाद ही सुरक्षा बलों को यहां से पूरी तरह हटाया जा सकेगा। इसमें कुछ और दिन लग सकते हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जहांगीरपुरी में हिंसा प्रभावित इलाके में पुलिस बल तैनात है। पुलिस की टीम ने रात में भी गश्‍त लगाती रही है, वहीं ड्रोन के जरिए भी निगरानी की गई है।
वहीं, जहांगीरपुरी में शनिवार को जुलूस पर पथराव के बाद भड़की हिंसा की जांच तेजी से चल रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच की 14 टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हुई हैं। पुलिस अब तक 26 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि इस हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान हो चुकी है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button