ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने जंबूरी मैदान में 22 अप्रैल के कार्यक्रम की तैयारियाँ देखी

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम भेल क्षेत्र के जंबूरी मैदान पहुँचकर आगामी 22 अप्रैल को वन समितियों के सम्मेलन के कार्यक्रम की तैयारियाँ देखी। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह सहित अनेक जन-प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश के वनवासियों को तेंदूपत्ता बोनस का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रबंधों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी व्यवस्थाएँ 21 अप्रैल दोपहर तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना, पुलिस कमिश्नर भोपाल श्री मकरंद देउस्कर, कमिश्नर भोपाल श्री गुलशन बामरा, प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री हितानंद शर्मा, सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा और श्री सुमित पचौरी ने भी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

Related Articles

Back to top button