ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
देश

भाजपा नेता का आरोप, पुलिस का डर दिखाकर मेरी आवाज दबाना चाहते हैं उद्धव ठाकरे और शरद पवार 

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार को महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने उनके एक ट्वीट को लेकर नोटिस भेज दिया है। वहीं, एक अन्य मामले में भाजपा नेता नवीन के लक्ष्मी नगर आवास पर पंजाब पुलिस ने तीसरी बार दबिश दी। 21 अप्रैल तक उन्हें मोहाली (पंजाब) के थाने में पेश होने का नोटिस दिया है। साथ ही उनके परिवार पर आरोप लगाया है कि वह पंजाब पुलिस को जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस पर उनके परिवार ने पुलिस से कहा कि वह वकील के द्वारा मोहाली पुलिस को अपना जवाब दे चुके हैं।
बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की वीडियो ट्वीट करने को लेकर मोहाली पुलिस ने नवीन कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, नवीन कुमार ने अपनी उस पोस्ट को ट्वीट किया है, इस लेकर उन्हें महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने नोटिस भेजा है। उन्होंने लोगों से सवाल किया है, मैं, आप सभी से पूछना चाहता हूं की इस पोस्ट में क्या गलत है?
भाजपा नेता ने ट्वीट कर लिखा, उद्धव ठाकरे और शरद पवार अपनी पुलिस का डर दिखाकर मेरी आवाज को दबाना चाहते है। जो सम्भव नहीं है। मैं भी चेतावनी देता हूं, पहले भी तुम्हारी भ्रष्टाचार की पोल खोली थी और आगे भी डंके की चोट पर खोलता रहूंगा। पंजाब, राजस्थान के बाद अब मुझे महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने मेरी एक ट्विटर पोस्ट पर नोटिस भेजा है।’

Related Articles

Back to top button