ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
विदेश

कोरियाई प्रायद्वीप के पास पहुंचा तूफान लिंगलिंग, सरकार ने जारी किया अलर्ट

सियोलः शक्तिशाली तूफान लिंगलिंग शनिवार को कोरियाई प्रायद्वीप के निकट पहुंच चुका है। तेज हवाओं के झोंके और भारी बारिश को देखते हुए दक्षिण कोरियाई सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। कोरियाई मौसम विज्ञान प्रशासन (केएमए) के अनुसार, प्रशांत मौसम का 13वां तूफान लिंगलिंग, सुबह 11 बजे तक दक्षिण कोरियाई तटीय शहर बोर्योग से करीब 120 किलोमीटर पश्चिम में और सियोल से लगभग 140 किलोमीटर दक्षिण में था। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, तीव्र ‘शक्तिशाली’ तूफान की हवा की रफ्तार करीब 140 किलोमीटर प्रतिघंटा है और वह 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है।

ऐसा माना जा रहा है कि यह तूफान 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी ज्यादा गति के कारण ‘रिकॉर्ड’ बना सकता है, जो यलो सागर के कुछ द्वीपों में कार और नावों को हवा में उछाल सकता है। केएमए के पूवार्नुमान के अनुसार, तूफान देर शनिवार को दक्षिण कोरिया के पश्चिमी तट से उत्तरी कोरियाई प्रांत के दक्षिणी ह्वांगहे में दस्तक दे सकता है। वहीं, उत्तर कोरिया की मीडिया ने बताया कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने तूफान के प्रभावों से निपटने के लिए सेना के साथ शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता की हैं। ऐसा माना जाता है कि तूफान बोलवेन के बाद से तूफान लिंगलिंग प्रायद्वीप पर दस्तक देने वाला सबसे खतरनाक तूफान है। ज्ञात हो कि बोलवेन ने 2012 में दक्षिण कोरिया में 15 लोगों की जान ले ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button