ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
छत्तीसगढ़

डीआरजी फोर्स के जवानों ने पलंग पर उठाकर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड फोर्स के जवानों ने मानवता की मिसाल कायम की है। यहां दंतेवाड़ा में सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला को डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड फोर्स के जवान ने खाट पर उठाकर अस्पताल तक ले गए। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने इसकी जानकारी दी।नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवान दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यहां तैनात जवान नक्सलियों से तो लोहा ले ही रहे हैं, कई बार नक्सलियों के कारनामों के चलते वहां के निवासियों की जान पर बन जाती है तो भी ये जवान मदद करते हैं। ऐसा ही एक मामला दंतेवाड़ा के गांव रेवाली में सामने आया। यहां डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड फोर्स के जवानों ने गर्भवती महिला को खाट पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाया। दरअसल, नक्सलियों ने गांव रेवाली की सड़क को कई जगह से काट दिया था। इस बीच  रेवाली के पटेल पारा निवासी गर्भवती महिला कूर्म नंदे को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उनके पति ने जब एंबुलेंस के लिए फोन किया तो नक्सलियों द्वारा सड़क काट दिए जाने के कारण एम्बुलेंस वालों ने गांव तक पहुंचने में असमर्थता जताई। जब स्थिति गंभीर होने लगी तो परिजन गर्भवती को खाट पर उठाकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में महिला को खाट पर उठाकर ले जाते देख डीआरजी के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए गर्भवती महिला को खाट पर अपने कंधों पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button